Meerut Crime News: मेरठ में ट्रांसपोर्टर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Murder in Meerut मेरठ में कुछ लोगों ने परतापुर पुलिस को सूचना दी थी कि रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त गगोल निवासी ट्रांसपोर्टर चमन सिंह के रूप में की।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 11:04 PM (IST)
Meerut Crime News: मेरठ में ट्रांसपोर्टर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
मेरठ में ट्रांसपोर्टर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

मेरठ, जागरण संवाददाता। शनिवार रात घर से ट्रक देखने निकले ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई। रविवार को उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ट्रांसपोर्टर का पर्स व मोबाइल भी गायब है। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की दो टीमें जांच में जुट गई हैं।

सड़क पर पड़ा था शव

रविवार सुबह कुछ लोगों ने परतापुर पुलिस को सूचना दी थी कि अछरोंडा बहादरपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने कुछ देर बाद ही शव की शिनाख्त गगोल निवासी ट्रांसपोर्टर चमन सिंह के रूप में की। स्वजन ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे चमन अपने ट्रक के परिचालक राजकुमार निवासी गगोल के साथ घर से गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे थे, तो परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है, क्योंकि चमन के शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के बाद वह गांव में बाहर की ओर गए थे, जहां ट्रक खड़ा था। इसके बाद दोनों ने खाना खाया था। चमन ने अपनी बाइक देकर सुबह मिलने के लिए कहा था। इसके बाद वह अपने घर चला गया। रात में चमन कहां गए थे और किससे मिले थे। इसकी जानकारी उसे नहीं है।

पोस्टमार्टम में मौत की पुष्टि नहीं

सीओ ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। शरीर पर चोट के निशान थे। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए विसरा सुरक्षित रख गया है। स्वजन की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

उधारी देने से मना करने पर व्यापारी पर तानी नकली पिस्टल

मेरठ, जागरण संवाददाता। परतापुर निवासी व्यापारी रमेश कुमार की शाप्रिक्स चौकी के समीप दुकान है। शनिवार रात रमेश दुकान बंद कर रहे थे। तभी क्षेत्र में रहने वाला सत्येंद्र नाम का युवक अपने साथी के साथ दुकान पर पहुंच गया और उधार मांगने लगा। दुकानदार ने उधार देने से मना कर दिया। तभी उसने अंटी से नकली पिस्टल निकालकर व्यापारी पर तान दी। शोर सुनकर कालोनी के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मिलकर सत्येंद्र को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इतने में आरोपित का दूसरा साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश भी की गई। लेकिन आरोपित का कुछ पता नहीं चला। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि सत्येंद्र का शांतिभंग में चालान किया गया है।

chat bot
आपका साथी