21 दिन से लापता कबाड़ी का शव फंदे से लटका मिला

सरधना रोड स्थित गणपति विहार के पास शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर कबाड़ी का शव लटका हुआ मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 06:29 AM (IST)
21 दिन से लापता कबाड़ी का शव फंदे से लटका मिला
21 दिन से लापता कबाड़ी का शव फंदे से लटका मिला

मेरठ, जेएनएन। सरधना रोड स्थित गणपति विहार के पास शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर कबाड़ी का शव लटका हुआ मिला। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है।

मवाना निवासी अरविद पुत्र प्रीतम सिंह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। कई वर्षों से अरविद अपनी पत्नी ममता और 16 वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटे के साथ अपने मकान में कंकरखेड़ा क्षेत्र नंगलाताशी में रहता था। अरविद की आंबेडकर रोड पर कबाड़ी की दुकान हैं। अरविद के साले गोविदपुरी निवासी मनोज के मुताबिक 13 मई की सुबह अरविद घर से दुकान पर गया था। दुकान खोलकर बैठे, फिर 11 बजे वह लापता हो गए। मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गया। रात तक भी कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 14 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तभी से पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सरधना रोड निवासी किसान धीर सिंह नंगलाताशी के पास ही अपने खेत में गए तो वहां शीशम के पेड़ पर शव लटका देख दंग रह गए। कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतारकर चेक किया, मगर शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के साले मनोज और पत्नी ममता ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर एपी मिश्र का कहना है कि प्रथम ²ष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

मोबाइल खोलेगा हत्या या आत्महत्या का राज

पुलिस ने मृतक की पैंट की जेब से एक मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी बरामद किया है। दोनों कार्ड परिजनों को सौंप दिए, जबकि मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस 13 मई से तीन जून तक के नंबरों की डिटेल निकलवाएगी, जिन नंबरों पर अरविद ने बातचीत की थी।

मकान के पास से शव बरामद, कुछ तो है

अरविद 21 दिनों से लातपा था। गुमशुदगी भी दर्ज थी। पुलिस और परिजनों ने भी खोजबीन की। मगर, 21 दिन बाद अरविद का शव उसी के मकान से मात्र चार सौ मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस और क्षेत्रवासी भी पूरी घटना पर अलग-अलग बातें कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी