चुनावी मोड में भाजपा, वेस्ट यूपी के मंडलों को मथेंगे सुनील बंसल Meerut News

भाजपा एक बार फिर चुनावी मोड में आ गयी है प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल वेस्ट यूपी के मंडल पदाधिकारियों के साथ संवाद कर उन्हें रिचार्ज करेंगे। दस जिलों में मंडल अध्यक्षों से संवाद। 2021 पंचायत चुनावों की लेंगे थाह।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 02:05 PM (IST)
चुनावी मोड में भाजपा, वेस्ट यूपी के मंडलों को मथेंगे सुनील बंसल Meerut News
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल

मेरठ, जेएनएन। एमएलसी चुनावों में सफलता के बाद भाजपा एक बार फिर चुनावी मोड में आ गयी है प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल वेस्ट यूपी के मंडल पदाधिकारियों के साथ संवाद कर उन्हें रिचार्ज करेंगे। साथ ही चुनावी मोड में रखने के लिए उन्हें पार्टी की अगली रणनीति से वाकिफ कराएंगे। एमएलसी चुनावों में बरेली-मुरादाबाद मंडल की एक और मेरठ-सहारनपुर मंडल की दोनों सीटों पर जीत के बाद से पार्टी का मनोबल आसमान पर है। इससे पहले 

बुलंदशहर और अमरोहा में विधानसभा उपचुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी की नजर अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों पर है। इसी पटकथा पर 2022 विधानसभा चुनाव भी लड़े जाएंगे। भाजपा वेस्ट यूपी की जमीन को मजबूत रखना चाहती है, जहां से जीत का संदेश पूरे प्रदेश में जाता है। ऐसे में संगठन के शिल्पकार सुनील बंसल कार्यकताओं को एक्टिव मोड़ में रखना चाहते हैं। रविवार को मेरठ, हापुड़, मुजफरनगर व शामली के मंडल अध्यक्षों से संपर्क साधेंगे, साथ ही गाज़ियाबाद में आसपास के पांच जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाएंगे। इधर, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर भी क्षेत्रीय कार्यालय में कैम्प करेंगे, जिनकी पार्टी की सभी गतिविधियों पर नजर रहेगी। 

chat bot
आपका साथी