दारोगा और उनके भाई को होटल संचालक ने पीटा

मेरठ : सोहराब गेट बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह दारोगा और उनके भाई पर होटल संचालक ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Mar 2018 02:49 AM (IST) Updated:Sat, 24 Mar 2018 02:49 AM (IST)
दारोगा और उनके भाई को होटल संचालक ने पीटा
दारोगा और उनके भाई को होटल संचालक ने पीटा

मेरठ : सोहराब गेट बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह दारोगा और उनके भाई पर होटल संचालक ने जानलेवा हमला कर दिया। सरियों से उनकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

पीलीभीत जिले के बिलसड़ा थाने में तैनात दारोगा रामगोपाल आर्य के भाई डा. रामरतन सिंह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टर फेलोशिप हैं। दारोगा रामगोपाल अपने भाई से मिलने मेरठ आए थे। सुबह दोनों भाई सोहराब गेट डिपो के सामने होटल पर चाय पीने लगे। इस दौरान बराबर के होटल का कर्मचारी झाडू लगाने लगा। धूल उठी तो सादी वर्दी में बैठे दारोगा ने उसे रोक दिया, जिसको लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है, होटल संचालक ने कर्मचारियों संग मिलकर दोनों भाइयों पर सरियों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने होटल संचालक अभिषेक रस्तोगी को हिरासत में लिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दारोगा ने आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दी है। नौचंदी थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

chat bot
आपका साथी