छात्र-छात्राओं ने समझे कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य

आइआइएमटी विवि के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचकर केंद्र द्वारा संचालित की समस्त गतिविधियों के बारे में जाना। इस मौके पर केंद्र के विज्ञानियों ने कृषि संबंधी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:59 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:59 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने समझे कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य
छात्र-छात्राओं ने समझे कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य

मेरठ, जेएनएन। आइआइएमटी विवि के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचकर केंद्र द्वारा संचालित की समस्त गतिविधियों के बारे में जाना। इस मौके पर केंद्र के विज्ञानियों ने कृषि संबंधी जानकारी दी।

केंद्र प्रभारी डा.ओमवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र के कार्य व उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवीके का उद्देश्य फसलों का के परीक्षण के पश्चात क्षेत्र के लिए उपयुक्त पाए जाने पर उसका प्रचार प्रसार करना है। बाद में छात्र-छात्राओं को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, तकनीकी सूचना केंद्र, गृह विज्ञान प्रयोगशाला का भी भ्रमण कराकर विभिन्न जानकारी हासिल की। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के प्रो. डा. प्रतिमा, डा. जितेंद्र समेत केवीके का स्टाफ मौजूद रहा।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

मवाना : मुक्ताकाश नाट्य संस्थान मेरठ के कलाकारों ने वीमेन पावर लाइन 1090 के प्रति जागरूक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना तिराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। नाटक के माध्यम से कलाकार मोसित वद मनीषा ने वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया। कलाकारों ने जहां पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करने व उत्पीड़न से बचाने का संदेश दिया, वहीं महिलाओं को छेड़छाड़ व घरेलू हिसा होने पर उक्त हेल्पलाइन नंबर पर काल करने के प्रति जागरूक किया। बताया कि किसी भी मुश्किल में महिलाओं को हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए। कलाकारों ने जहां पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करने व उत्पीड़न से बचाने का संदेश भी दिया। नुक्कड़ नाटक के दौरान तिराहे पर दर्शकों की भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी