श्रीराम मंदिर निर्माण : मेरठ में निधि समर्पण और संर्पक अभियान को यह है विहिप की योजना

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर 15 जनवरी से शुरू हो रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान व संर्पक अभियान को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं के द्वारा 10 जनवरी को वृहद बाइक रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 10:30 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण : मेरठ में निधि समर्पण और संर्पक अभियान को यह है विहिप की योजना
मेरठ में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान व संर्पक अभियान को गति मिलेगी।

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर 15 जनवरी से शुरू हो रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान व संर्पक अभियान को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं के द्वारा 10 जनवरी को वृहद बाइक रैली निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न रास्तों व बाजार से होते हुए करीब 25 किमी दूरी तय करेगी।

यात्रा को लेकर अभियान की महानगर इकाई के द्वारा अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें बाइक यात्रा के आरंभ से लेकर समापन तक कि भूमिका तय की गई है। विहिप के महानगर मंत्री व अभियान के महानगर प्रचार प्रमुख निमेश वशिष्ठ ने बताया कि इस बाइक यात्रा में श्रीराम के चित्र समेत श्रीराम मंदिर के स्वरूप का भी चित्र प्रचार वाहन पर मौजूद रहेगा।

फिलहाल की योजना में यात्रा का आरंभ जीमखाना मैदान से शुरू होगा। फिर यह यात्रा बेगमपुल, दिल्ली रोड, फुटबाल चौराहा, शारदा रोड, भूमिया माता पुल, लिसाड़ी गेट चौराहा से होते हुए हापुड़ अड्डा व गढ़ रोड से होते हुए नई सड़क, यूनिवर्सिटी के रास्ते से होते हुए जेल चुंगी होते हुए सूरजकुंड पर वृहस्पति देव के मंदिर पर यात्रा सम्पन्न होगी। करीब 25 किमी. की यह बाइक यात्रा रहेगी। उन्होंने बताया इस दौरान प्रचार वाहन पर साउंड व म्यूजिक सिस्टम के द्वारा भजन-गीत के जरिए लोगों के हृदय में। राम नाम की ज्योति जलाएंगे। साथ कि अन्य कार्यक्रम का भी सिलसिला चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी