डीजे बंद करने पर बखेड़ा, चाकूबाजी में पांच घायल

शादी से एक रात पहले गली में बज रहे डीजे को मोहल्ले के युवकों ने जबरन बंद कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:03 AM (IST)
डीजे बंद करने पर बखेड़ा, चाकूबाजी में पांच घायल
डीजे बंद करने पर बखेड़ा, चाकूबाजी में पांच घायल

जेएनएन, मेरठ। शादी से एक रात पहले गली में बज रहे डीजे को मोहल्ले के युवकों ने जबरन बंद कर दिया। स्वजनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। एक युवक पेट में चाकू लगने से घायल हो गया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है। हमले के बाद आरोपित फरार हो गए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर निवासी चुन्ना की बेटी रानी की शादी शनिवार (आज) को है। बरात शाहजहां कालोनी से आनी है। शुक्रवार रात स्वजनों ने गली में डीजे लगा रखा था, जिस पर बच्चे और घर की महिलाएं-लड़कियां डांस कर रहीं थी। इस दौरान गली के ही फैसल, उवैस और पांच-छह युवक पहुंचे और डीजे को बंद कर दिया। सभी ने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला बोल दिया, जिसमें गुफरान, मोहसीन, सोनू, रूकैया और रोजी घायल हो गए। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि गुफरान और सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। सोनू के पेट में चाकू लगा है। पीड़िता पक्ष ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी