कूड़े से जल्द मिलेगी निजात, गांवड़ी में लगेंगे दो निस्तारण प्लांट

मेरठ को कूड़े से जल्द निजात मिलेगी। गांवड़ी में दो कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए जाएंगे। एक प्लांट का काम दशहरा बाद शुरू हो जाएगा।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 01:26 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 01:27 PM (IST)
कूड़े से जल्द मिलेगी निजात, गांवड़ी में लगेंगे दो निस्तारण प्लांट
कूड़े से जल्द मिलेगी निजात, गांवड़ी में लगेंगे दो निस्तारण प्लांट
मेरठ (जेएनएन)। कूड़े से पटे शहर के लिए एक खुशखबरी है कि गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण के लिए दो प्लांट लगेंगे। एक प्लांट के लिए शासन स्तर से ही कंपनी का करार हो गया था जो दशहरा बाद काम शुरू कर देगी। दूसरे प्लांट के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
मिल गई मंजूरी
कूड़ा निस्तारित करने के लिए गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट प्रस्तावित है। हाल ही में शासन की उच्च स्तरीय समिति ने नगर निगम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव 122 करोड़ का है। शासन ने इसे पीपीपी मोड पर बनाने को कहा है। वैसे तो नगर निगम ने प्रस्ताव के साथ महाराष्ट्र की कंपनी का चयन करके उसका नाम भी भेज दिया था, मगर उसमें से सिर्फ प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी और कंपनी के चयन के लिए निर्देशित कर दिया। इस तरह से अब कंपनी के चयन के लिए नगर निगम को टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी पड़ेगी। हो सकता है इसमें महाराष्ट्र की कंपनी का चयन हो या न हो क्योंकि कुछ कंपनियां अपने खर्च पर निस्तारण करना चाह रही हैं। बहरहाल इसमें कुछ वक्त लग जाएगा।
एक और कंपनी आ रही
उधर, गांवड़ी में ही दूसरी साइट पर प्लांट लगाने के लिए एक और कंपनी आ रही है। कंपनी ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करके अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से कार्य शुरू करने की सूचना दी है। यह वह कंपनी है जिसने यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 में उप्र सरकार के साथ अनुबंध किया था। इस कंपनी को किसी टेंडर प्रक्रिया से नहीं गुजरना है इसे बस स्थल का निरीक्षण करके कार्य शुरू करना है। यह कंपनी सरकार से एक भी पैसे नहीं लेगी। अपने खर्च से प्लांट तैयार करके बिजली या सीएनजी बनाएगी। प्लांट तक कूड़ा पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
इनका कहना है
गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए कई कंपनियां रुचि ले रही हैं। कुछ कंपनियां बिना लागत के भी निस्तारण को तैयार हैं। जल्द ही सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा।
-मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त
chat bot
आपका साथी