गैंगवार में युवक को गोली मारी, घायल

मेरठ :लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 60 फुटा रोड पर सोमवार को गैंगवार में एक युवक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Aug 2017 02:08 AM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 02:08 AM (IST)
गैंगवार में युवक को गोली मारी, घायल
गैंगवार में युवक को गोली मारी, घायल

मेरठ :लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 60 फुटा रोड पर सोमवार को गैंगवार में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है।

बताया गया है कि घायल राजा पुत्र हारुन निवासी समर गार्डन साठ फुटा रोड फुरकान गैंग का सदस्य है। दूसरा पक्ष इमरान गैंग है। इमरान जेल में बंद है। राजा का आरोप है कि इमरान के भाई नदीम, फरमान एवं छोटा ने उसे गोली मारी है। उसका आरोप है कि तीनों लोग बाइक पर आये और गोली मारकर फरार हो गये। एक गोली उसकी गर्दन व दूसरी सीने पर लगी है। घटना के बाद उसे फुरकान व नाजिम ने शुभकामना नर्सिग होम में भर्ती करवाया। जब पुलिस आरोपी इमरान के घर समर गार्डन कालोनी में पहुंची तो वहां उसकी मां शकीला पत्‍‌नी मेहरबान ने आरोप लगाया कि बीती रात फुरकान और नाजिम ने उनके घर पर आकर फाय¨रग की थी। पुलिस जांच पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि राजा को उक्त पक्ष ने स्वयं गोली मारी और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लईक की बहन जैतून पत्‍‌नी हाकिम अली से पूछताछ की। बहन ने भी राजा व फुरकान के मकान पर पहुंचने व गोली चलने की बात पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की है। वहीं, घटना के बाद सुबूत मिटाने के लिए मकान की धुलाई करा दी गई। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दोनों पक्षों में गैंगवार चल रही है। इससे पूर्व भी दोनों ही पक्षों में गोली चल चुकी है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी