विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शामली : पांच गैंगस्टरों ने अपराध से तौबा कर किया सरेंडर, पुलिस ने जेल भेजा

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Mon, 05 Jul 2021 07:00 PM (IST)

शामली एसपी सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। अपराधी ...और पढ़ें

शामली के कैराना में बेहतर कानून व्यवस्था और निरंतर प्रभावी कार्यवाही का नतीजा।
शामली के कैराना में बेहतर कानून व्यवस्था और निरंतर प्रभावी कार्यवाही का नतीजा।

शामली, जेएनएन। शामली के कैराना में खाकी की ओर से निरंतर प्रभावी कार्यवाही के चलते अपराधियों ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए हैं। आरोपित अब अपराध की दुनियां से तौबा करते नजर आ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि सोमवार को कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित पांच गैंगस्टर गिड़गिड़ाते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित

एसपी सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। अपराधी पुलिस के आगे घुटने टेकते नजर आ रहे है। सोमवार को कैराना कोतवाली में पांच व्यक्ति पहुंचे, जिन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा को बताया कि वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित हैं और आत्मसमर्पण करने आए हैं। आरोपितों ने यह भी कहा कि उन्होंने अपराध से तौबा कर ली है और वह भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि आरोपितों के नाम अफसरून, कय्यूम, राशिद उर्फ भूरा, सालिम व हारून निवासीगण गांव रामडा हैं, जिनके विरूद्ध कोतवाली पर बलवा, हत्या का प्रयास व चोरी आदि के पूर्व में अभियोग पंजीकृत हैं और उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

फरवरी 2021 में कैराना कोतवाली में सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उस समय कार्यवाही के विरोध में समर्थकों ने आक्रोश भी जाहिर किया था। पंचायतें की गई थी और प्रदर्शन कर ज्ञापन देते हुए गैंगस्टर हटाए जाने की मांग की थी।

चार दिन पहले तीन ने किया था समर्पण

गत गुरुवार को भी इसी मुकदमे में वांछित तीन गैंगस्टरों ने कोतवाली में पहुंच कर आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने भी गिड़गिड़ाते हुए अपराध से तौबा की। इस मामले में पूर्व में पुलिस छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।