पुराने कलेवर में सेवादल, नए प्रारूप में संगठन

उत्तर प्रदेश काग्रेस सेवादल पश्चिम जोन की बैठक चेम्बर ऑफ कामर्स भवन बाम्बे बाजार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय काग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि एक आजादी की लड़ाई 1947 में सेवादल ने खत्म की थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:25 AM (IST)
पुराने कलेवर में सेवादल, नए प्रारूप में संगठन
पुराने कलेवर में सेवादल, नए प्रारूप में संगठन

मेरठ, जेएनएन : उत्तर प्रदेश काग्रेस सेवादल पश्चिम जोन की बैठक चेम्बर ऑफ कामर्स भवन बाम्बे बाजार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय काग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि एक आजादी की लड़ाई 1947 में सेवादल ने खत्म की थी। आज फिर इस देश को सांप्रदायिक ताकतों से आजादी दिलाने की सेवादल पर जिम्मेदारी है।

सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में बढ़ रही अराजकता, जनता के हितों की अनदेखी, संविधान की अवहेलना, कहीं महिलाओं पर अत्याचार कहीं मॉब लिंचिंग की घटनाओं से समाज बिखर रहा है। प्रशिक्षित सेवादल स्वयंसेवक इन सबके खिलाफ आवाज उठाएंगें। काग्रेस सेवादल को पुराने कलेवर में ढालने और संगठन की नब्ज टटोलने के लिए आए हैं।

अध्यक्षता उत्तर प्रदेश काग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाडेय ने की। संचालन पश्चिम जोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी और कार्यक्रम का संयोजन मेरठ सेवादल जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने किया। सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष के चैम्बर भवन पहुंचने पर टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में पश्चिम जोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, अजय त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, डॉ. रजनी सिंह आदि ने भी विचार रखे।

31 अक्टूबर को बनाएंगे रक्तदान का विश्व रिकार्ड

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाधी के जन्मदिसव पर उनके जन्मवर्ष के बराबर हर जिले में पौधे लगाए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस 31 अक्टूबर पर प्रदेश समेत पूरे देश में सेवादल रक्तदान कर व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास करेगा।

हर माह 22 तारीख को बैठक अनिवार्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब हर माह की 22 तारीख को जिला कार्यकारिणी की हर जिले के अध्यक्षों को बैठक करनी अनिवार्य है। इसके साथ ही हर माह के आखिरी रविवार को झंडा वंदन कार्यक्रम होगा। सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया जो काम नहीं करेगा वो अब पद पर नहीं रहेगा।

अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर निकाला तिरंगा मार्च

सेवादल के पदाधिकारियों ने अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर चेम्बर भवन से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय और पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव के नेतृत्व में अमर शहीदों तुम्हें नमन, भारत माता की जय, शहीदों के सम्मान में सेवादन मैदान में जैसे देशभक्ति के नारों के साथ यह मार्च निकाला गया। पश्चिम जोन प्रभारी दिनेश्वर त्यागी व एन सी आर प्रभारी दिनेश कौशिक, माँगे राम, इमरान कुरैशी, निखिल, मुकेश, ललित शर्मा, कनिष्का राफेल, मेरठ सेवादल महानगर अध्यक्ष मुजीब उर रहमान समेत कार्यकर्ता मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी