Baghpat News: बागपत में बोले सत्‍यपाल सिंह-देश का सबसे बड़ा इस्मालिक संगठन पीएफआई, इस पर पाबंदी लगे

Satyapal Singh In Baghpat बागपत में शुक्रवार को सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पीएफआई का मुख्य उद्देश्य ही कट्टर इस्लाम को बढ़ावा देना ही है। यह देश का सबसे बड़ा कट्टर इस्लामिक संगठन है। वे यहां पर वोकल फार लोकल पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने आए थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 01:38 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 01:38 PM (IST)
Baghpat News: बागपत में बोले सत्‍यपाल सिंह-देश का सबसे बड़ा इस्मालिक संगठन पीएफआई, इस पर पाबंदी लगे
Satyapal Singh बड़ौत में वोकल फार लोकल के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन शुरू।

बागपत,जागरण संवाददाता। Baghpat News बागपत के बड़ौत में डीजे कालेज के मैदान पर शुक्रवार को वोकल फार लोकल के अंतर्गत प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन शुरू हो गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पीएफआई का मुख्य उद्देश्य ही कट्टर इस्लाम को बढ़ावा देना ही है। यह देश का सबसे बड़ा कट्टर इस्लामिक संगठन है।

गृहमंत्री को दिया धन्‍यवाद

पूरे देश में फैले पीएफआई को जड़ से खत्म कर संगठन पर पाबंदी लगाए जानी चाहिए। पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे देश में 11 राज्यों में छापेमारी कर सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस व्यापक अभियान के लिए उन्होंने देश के गृहमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एनआइए, ईडी और राज्यों की पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

यह कहा अधिकारियों से

लोगों की मांग है कि पीएफआई पर पाबंदी लगाई जाए। डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया गया है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों से योजनाओं, घरेलू उत्पादों का प्रचार प्रसार करने तथा पैकेजिंग पर ध्यान देने को कहा।

वोकल फार लोकल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नया संदेश दिया। देश को आगे कैसे बढ़ाना है और एक आत्मनिर्भर भारत कैसे बनाना है वोकल फार लोकल बनाकर एक नया संदेश दिया। लोकल उत्पादों पर कैसे गर्व करे। लोकल बाजार ही नहीं बल्कि देश और विदेशों के बाजार तक उसे कैसे पहुंचाए। इसके लिए हाथ का हुनर सीखना पड़े। उत्पाद गुणवत्तायुक्त हो, तभी उसे बाजार में उपयुक्त स्थान मिल सकेगा। 

chat bot
आपका साथी