थर्ड वेव के लिए रहें अलर्ट, सीएम योगी के वीडियो कांफ्रेसिंग संबोधन में सहारनपुर के भाजपा नेता भी हुए शामिल

सीएम योगी वीसी के माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे जिसमें सभी जिलों को एक साथ जोड़ा गया। सहारनपुर से जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी जिला प्रभारी सत्यपाल पाल महानगर अध्यक्ष राकेश जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम कटारिया आदि थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 05:30 PM (IST)
थर्ड वेव के लिए रहें अलर्ट, सीएम योगी के वीडियो कांफ्रेसिंग संबोधन में सहारनपुर के भाजपा नेता भी हुए शामिल
जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम सभी को अभी से तैयार रहना होगा किसी भी स्थिति परिस्थिति में हमें यह लड़ाई लडऩी है। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को हेल्प डेस्क लगाकर सभी लोगों की वैल्यूएशन करानी अनिवार्य है जिससे आने वाला खतरा कम हो सके और हमारे सभी जनमानस की रक्षा हो सके।

टीम सहारनपुर भी रही मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे जिसमें सभी जिलों को एक साथ जोड़ा गया। इस अवसर पर जिला सहारनपुर से जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला प्रभारी सत्यपाल पाल, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम कटारिया, रविंद्र मोल्हू वीडियो कांफ्रेसिंग में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जीत पर दी बधाई

प्रदेश कार्यसमिति में विस्तार पूर्वक सभी जिलों के जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों को आगामी कार्य योजना के बारे में अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदाधिकारियों को जानकारी दी कि जिस प्रकार से हम प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जिस प्रकार से जीत हासिल की है उसका श्रेय भी हमारे सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमने कोरोना काल में सभी जनमानस की सेवा कर लोगो को महामारी से बाहर निकलने का काम किया है। उसी तरह आगे भी तैयार रहना होगा। ताकि तीसरी लहर का खतरा कम हो सके औऱ हमारे सभी जनमानस की रक्षा हो सके इसलिए सभी को वैक्सीन के लिए जागरूक करे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों को आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार जानकारी दी।  

chat bot
आपका साथी