सिवाया से मोदीपुरम तक भीषण जाम, खाकी बे-इंतजाम

मेरठ : एनएच-58 पर शुक्रवार दोपहर सिवाया से मोदीपुरम तक भीषण जाम लग गया। मोदीपुरम क्षेत्र क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 05:00 AM (IST)
सिवाया से मोदीपुरम तक भीषण जाम, खाकी बे-इंतजाम
सिवाया से मोदीपुरम तक भीषण जाम, खाकी बे-इंतजाम

मेरठ : एनएच-58 पर शुक्रवार दोपहर सिवाया से मोदीपुरम तक भीषण जाम लग गया।

मोदीपुरम क्षेत्र के स्कूलों की छुट्टी होते ही पल्लवपुरम फेज-एक, फेज-दो, मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे और पल्हैड़ा कट पर जाम लगना शुरू हो गया था। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक जाम का कारण हाईवे पर कट को पार करने के दौरान लगा, जिस कारण दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। सर्विस रोड भी जाम हो गई। इतना कुछ होने पर भी थाना और ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई। सूचना दी जाती रही, फिर भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अंत में कुछ लोगों ने खुद मोर्चा संभाला और कई घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। जीरो माइल भी रहा जाम

फोटो 105

शुक्रवार को शहर के भी कई हिस्सों में यातायात रेंगता रहा। जीरो माइल पर सबसे स्थित खराब स्थिति रही। चारों ओर से आए वाहनों का प्रेशर इतना हो गया कि वहां भीषण जाम लग गया। दिन में भारी वाहनों की एंट्री बंद नहीं होने के कारण वहां पर स्थिति बिगड़ी रही। कई घंटों तक जाम के शिकार हुए लोग बेहाल हो गए। इसके अलावा दिल्ली रोड, खैरनगर, भूमिया का पुल, हापुड़ अड्डा, कचहरी पुल आदि स्थानों पर भी यातायात प्रभावित रहा। इन्होंने कहा--

स्कूलों की छुट्टी के दौरान हाईवे पर जाम अक्सर लगता है। वहां फैंटम रहती है। जाम के दौरान वहां कोई क्यों नहीं था, इसकी जानकारी की जाएगी।

-पंकज कुमार सिंह, सीओ-दौराला कहीं थोड़ा बहुत वाहनों का दबाव हुआ होगा। यातायात संचालन के लिए जीरो माईल पर पुलिस तैनात रहती है। हाईवे पर जाम की सूचना मुझे नहीं मिली।

-संजीव कुमार बाजपेयी, एसपी-यातायात

chat bot
आपका साथी