बागपत में घर लौट रहे जिम संचालक को गोली मारी, छह के खिलाफ केस दर्ज Baghpat News

बागपत में अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं। पुलिस बदमाशों को रोकने में विफल ही साबित हो रही है। शनिवार की देररात घर लौट रहे एक जिम संचालक को छह लोगों ने घेरकर गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 11:38 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 11:38 AM (IST)
बागपत में घर लौट रहे जिम संचालक को गोली मारी, छह के खिलाफ केस दर्ज Baghpat News
बागपत में जिम संचालक को देररात गोली मारकर किया घायल।

बागपत, जेएनएन। बागपत के अहैड़ा रेलवे फाटक के पास एक जिम संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  हरचंदपुर गांव के युवक सन्नी का कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में जिम है। वह शनिवार रात करीब 11 बजे जिम से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। अहैड़ा के रेलवे स्टेशन के पास छह लोगों ने घेरकर उसको गोली मारी। वह गंभीर रूप से घायल हुए। आरोपित धमकी देते हुए चले गए।

पुलिस करेगी कार्रवाई

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल सन्नी को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सन्नी के पिता गोपी ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों में नितिन, प्रवेश व विकास शामिल है। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि नामजद आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी