'52 गज का दामन' गाने की सिंगर Renuka Panwar का नया गाना रिलीज, आपने देखा क्‍या?

उत्‍तर प्रदेश के बागपत में रहने वाली रेणुका पंवार (Renuka Panwar) एक के बाद एक हीट गाने दिए जा रही हैं। 52 गज का दामन और चटक-मटक के सफलता के बाद अब एक और गाना हरियाणवी बीट ने धूम मचाई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 06:23 PM (IST)
'52 गज का दामन' गाने की सिंगर Renuka Panwar का नया गाना रिलीज, आपने देखा क्‍या?
रेणुका पंवार का नया गाना हुआ रिलीज हुआ है।

मेरठ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के बागपत में रहने वाली रेणुका पंवार (Renuka Panwar) एक के बाद एक हीट गाने दिए जा रही हैं। म्‍यूजिक वर्ल्‍ड (Music World) में रेणुका पंवार ने धूम मचा रखी है। लोगों को इनका गाना खूब पसंद आ रहा है। पिछले दिनों आया सांग '52 गज का दामन' (52 gaj ka daman) ने तहलका मचा रखा है। शादियों और पार्टी में यह गाना लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके बाद सपना चौधरी के साथ आया गाना 'चटक-मटक' ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। अब इनका एक और गाना रिलीज हुआ है। जो खूब वायरल हो रहा है। 

अंदाज देसी लेकि‍न स्‍टाइलिस गाना

एक के बाद एक हिट सांग देने वाली सिंगर रेनुका पंवार (Renuka panwar) ने दिलेर खड़किया (diler kharkiya) के साथ नया गाना रिलीज किया है। रेणुका पंवार ने 'हरियाणवी बीट' (haryanvi Beat) गाने को गाया है। जिसे अबतक 87 लाख लोगों ने देखा है। खास बात यह है कि इस गाने के लिरिक्‍स रेणुका ने खुद ही लिखा है। जबकि अमन जाजी ने म्‍यूजिक दिया है। यह गाना एकदम देसी अंदाज में स्‍टाइल वाला सांग है। पहली जनवरी को आए इस गाने को दर्शकों में खूब पसंद किया जा रहा है।

'52 गज का दामन' गाने ने बटोरी खूब सुर्खियां

पिछले दिनों 52 गज का दामन रिलीज सांग ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शादियों में इस गाने को खूब पसंद किया जाने लगा। हर डीजे पर बॉलीवुड के गानों को कम बल्कि इस गाने को लोग ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं। यही नहीं इस गाने को आस्‍ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों द्वारा भी पसंद किया गया।

यहां देखेें:- www.youtube.com/watch 

chat bot
आपका साथी