राउत की जागीर नहीं महाराष्ट्र, पूरा देश कंगना के साथ : हीरा ठाकुर

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सच्ची देशभक्त हैं। उन्हें देश से प्यार है। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 08:08 AM (IST)
राउत की जागीर नहीं महाराष्ट्र,  पूरा देश कंगना के साथ : हीरा ठाकुर
राउत की जागीर नहीं महाराष्ट्र, पूरा देश कंगना के साथ : हीरा ठाकुर

मेरठ, जेएनएन। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट सच्ची देशभक्त हैं। उन्हें देश से प्यार है। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने सही मुद्दे को देश के समक्ष रखा, इसलिए केंद्र सरकार ने भी उन्हें सुरक्षा दी है। महाराष्ट्र शिवसेना अथवा संजय राउत की जागीर नहीं है। मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शिवसेना नेता संजय राउत पर खूब निशाना साधा। कहा, मुंबई को बनाने में हर राज्य के लोग, उद्योगपतियों व फिल्मी सितारों का योगदान है। आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। कंगना के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की गई। उनके कार्यालय मकान को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि जमींदारों का विनाश पहले हो चुका है। अब लोकतंत्र है। सवाल उठाया कि क्या शिवसेना सरकार व उसके नेता रिया चक्रवर्ती का समर्थन करके गुंडों का समर्थन कर रहे हैं? कंगना ने सुशांत व जिस ज्वलंत मुद्दे को उठाया है, उसमें न्याय के लिए सभी को साथ खड़ा होना चाहिए। आयोग उपाध्यक्ष ने महाराष्ट्र में पूर्व में साधुओं की हत्या और अब नौसेना अधिकारी पर हमले को लेकर भी उद्वव सरकार व कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया। कहा अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में योगी सरकार बेहतर काम कर रही है। मुख्तार अंसारी समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कोरोना पर विजय पाने के बाद हों तो बेहतर रहेगा।

chat bot
आपका साथी