शादी का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लूटी महिला की अस्मत

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसके एक बेटी भी है। साढ़े चार साल पूर्व पति की मृत्यु हो गई थी। मोबाइल चोरी की जांच के लिए पीआरडी के जवान से अक्सर मोबाइल पर बात होती थी।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 10:00 PM (IST)
शादी का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लूटी महिला की अस्मत
शादी का झांसा देकर पीआरडी के जवान ने लूटी महिला की अस्मत

जागरण संवाददाता, बागपत। शादी का झांसा देकर पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान ने एक महिला की अस्मत लूटी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीडि़ता न्याय के लिए अफसरों से गुहार लगा रही है।

यह है मामला

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसके एक बेटी भी है। साढ़े चार साल पूर्व पति की मृत्यु हो गई थी। डेढ़ साल पूर्व उसका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी की जांच के लिए पीआरडी के जवान से अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। आरोप है कि जवान ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। दबाव बनाने पर शादी से मुकर गया। अब पता चला कि आरोपित तीन बच्चों का पिता है। उधर, कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि पीआरडी के जवान और महिला का लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

फौजी पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

बागपत, जागरण संवाददाता। अधिवक्ताओं के चेंबर के पास फौजी पर हुए हमले के मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सरूरपुर कलां निवासी सचिन कुमार के मुताबिक वह सेना में सिपाही है, वर्तमान में गुवाहटी (असम) में तैनात है। उनका अपनी पत्नी से विवाद है। केस अदालत में विचाराधीन है। गत चार जनवरी को अदालत से वापस अधिवक्ता के चेंबर में जा रहे थे। जब चेंबरों के सी ब्लाक के सामने पेड़ के समीप पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर कोतवाली में आरोपित रामबीर, विक्की, देव निवासीगण ग्राम बाघू व मोहित निवासी ग्राम दादरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी