मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत को प्रमोद त्यागी ने दिया अखिलेश यादव का संदेश

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें सपा अध्यक्ष का अखिलेश यादव का संदेश दिया। कहा कि वह किसान संगठनों का सम्मान करते हैं

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:41 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत को प्रमोद त्यागी ने दिया अखिलेश यादव का संदेश
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात की।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें सपा अध्यक्ष का अखिलेश यादव का संदेश दिया। बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह किसान संगठनों का सम्मान करते हैं, तथा कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे आंदोलन में वे उनके साथ हैं। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने सिसौली पहुंच भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से मुलाकात कर वार्ता की। बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश देते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन में शामिल किसानों की लगातार शहादत पर चिंतित हैं। साथ ही आंदोलनकारी किसानों पर चल रहे पुलिस के दमनचक्र तथा दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमों व गिरफ्तारी पर भाजपा सरकार की निंदा करते हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से अखिलेश यादव का संदेश साझा करते हुए कहा कि पार्टी आंदोलन में किसानों के साथ खड़ी है। बताया कि सपा अध्यक्ष ने नरेश टिकैत को आश्वस्त किया कि सपा भाजपा सरकार की साजिश के विरोध में किसानों के साथ खड़ी है। मुलाकात करने वालों में जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवासल, जिला उपाध्यक्ष व किसान नेता राजीव बालियान शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी