हवा और वातावरण को शुद्ध करने वाले पौधे, घर के भीतर भी लगाएं, जानिए इनकी खासियत

Plants For Home वह पौधे घर के अंदर लगाने चाहिए जो भरपूर मात्रा में आक्सीजन देने वाले हो। जो हवा को तो शुद्ध करते ही हैं साथ ही कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं। घरों के भीतर बेहतर पौधे लगाने के कई फायदे होते हैं। इनकी जानकारी होनी चाहिए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:41 PM (IST)
हवा और वातावरण को शुद्ध करने वाले पौधे, घर के भीतर भी लगाएं, जानिए इनकी खासियत
घर के भीतर भी पौधे लगाकार वातावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Plants For Home घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग बालकनी आंगन और बाग बगीचे में तरह तरह के पौधे लगाते हैं, कई बार घर के अंदर भी पौधे लगाकर घर के इंटीरियर में बदलाव किए जाते हैं। लेकिन घर के अंदर हर तरह का पौधा नहीं लगाया जा सकता हैं। इसके लिए वह पौधे घर के अंदर लगाने चाहिए जो भरपूर मात्रा में आक्सीजन देने वाले हो। जो हवा को तो शुद्ध करते ही हैं साथ ही कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं। इसमें शामिल हैं चाइनीज एवरग्रीन, एरेका पाम, स्पाइडर प्लांट, स्नैक प्लांट , एलोवेरा प्लांट और मनी प्लांट। जिन्हें घर के अंदर लगाने से फायदे ही फायदे हैं।

मनी प्लांट- वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे की खासियत है कि ये पौधा कम धूप में भी आक्सीजन तैयार कर सकता हैं। वहीं इसे सप्ताह में एक बार पानी देने की ही जरूरत होती हैं।

एलोवेरा प्लांट- एलोवेरा का पौधा हानिकारक गैंस को खत्म करके वातावरण को शुद्ध करता है। इस प्लांट को भी ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन इसे धूप में रखना भी जरूरी है।

स्नैक प्लांट- स्नैक प्लांट की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रात के वक्त आक्सीजन देता हैं, इसके साथ ही यह फार्मल्डिहाइड, जाइलीन, ट्राईक्लोरोएथिलिन, बेनजेन और ट्रिक्लोरो जैसी जहरीली गैस को सोख कर वातावरण को तरोताजा रखता हैं।

स्पाइडर प्लांट- स्पाइडर प्लांट को रिबन प्लांट भी कहा जाता है, इस प्लांट की लंबाई दो फीट तक होती है। यह पौधा वातावरण से कार्बन मोनोआक्साइड और जाइलीन गैस को सोख लेता हैं। इसे चाहे तो बेडरुम में भी लगाया जा सकता है।

एरेका पाम - यह पौधा कम पानी और कम धूप में विकसित हो जाता है। कार्बनआक्साइड को अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध करता हैं।

चाइनीज एवरग्रीन - इस पौधे को धूप की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। इस पौधे की पत्तियां बड़ी होती है। इसकी लंबाई 3 फीट तक होती है। यह पौधा बेनजेन और फार्मेल्डिहाइट का अवशोषण करता है। इसे भी रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है। 

chat bot
आपका साथी