देवताओं की भूमि पर बनाया पीर, शेड डालने पर आक्रोश

लोहियानगर स्थित पुलिस एन्क्लेव कालोनी के मुख्य गेट पर हिदू देवी-देवताओं की जमीन पर पीर का निर्माण कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:25 AM (IST)
देवताओं की भूमि पर बनाया पीर, शेड डालने पर आक्रोश
देवताओं की भूमि पर बनाया पीर, शेड डालने पर आक्रोश

मेरठ, जेएनएन। लोहियानगर स्थित पुलिस एन्क्लेव कालोनी के मुख्य गेट पर हिदू देवी-देवताओं की जमीन पर पीर का निर्माण कर दिया गया। पीर पर शेड डालने के बाद से कालोनी के लोगों में आक्रोश है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना से दो संप्रदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। लोहियानगर स्थित पुलिस एन्क्लेव कालोनी में मुख्य द्वार पर पीर बना हुआ है। कालोनी निवासी वेदपाल चपराणा ने बताया कि कालोनी का निर्माण होने के बाद कुछ लोगों ने जमीन पर पीर का निर्माण कर दिया था। इससे पहले यह जमीन देवी देवताओं की थी। जिस को लेकर हंगामा हुआ था। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व संप्रदाय विशेष के लोगों ने पीर के ऊपर शेड डाल दिया। जिसकी थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस की लापरवाही के कारण तनाव बढ़ सकता है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

हादसे में घायल लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग

एक पखवाड़ा पूर्व बिजली बंबा बाइपास पर हादसे में घायल हुआ युवक मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। उधर, घटनास्थल को लेकर खड़े हुए विवाद में स्वजन परतापुर और खरखौदा थाने के चक्कर काट रहे हैं। टीपी नगर थाना क्षेत्र के पैठ बाजार निवासी अति पुत्र सुरेन्द्र ने बताया कि गत 10 अक्टूबर को उसका भाई छोटू अपनी टाटा एस गाड़ी से बुलंदशहर से मेरठ आ रहा था। तभी कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल भाई अस्पताल में जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर वह चक्कर काट रहे हैं, लेकिन परतापुर और खरखौदा थाना पुलिस घटना स्थल को लेकर चल रहे विवाद में उन्हें टाल रही है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। जानकारी करके कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी