बुलंदशहर में शादी का झांसा देकर एक साल तक बनाए संबंध, यह है पूरा मामला

Woman Molested In Bulandshahr बुलंदशहर में महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने एक साल तक संबंध बनाए। रात में सोते समय अपने परिवार समेत हुआ आरोपित फरार। चौकी में सुनवाई न होने पर कोतवाली में पीड़िता ने दी तहरीर।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 07:52 PM (IST)
बुलंदशहर में शादी का झांसा देकर एक साल तक बनाए संबंध, यह है पूरा मामला
बुलंदशहर में शादी का झांसा देकर एक साल तक बनाए संबंध

बुलंदशहर, जेएनएन। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कालोनी में महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने एक साल तक संबंध बनाए। एक रात पीड़िता को सोते समय आरोपित परिवार समेत फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

यह है मामला

सिकंदराबाद के जोखाबाद चौकी क्षेत्र में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। पास ही एक कंपनी में काम करती है। जहा वह अकेले ही रहती है। एक वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुझे शादी का झांसा दिया। उसके परिवार के लोगो ने सहमति जताई। आरोपित ने उसे पत्नी की तरह रखा और सम्बन्ध बनाए। एक साल तक सम्बन्ध बनाता रहा। जब भी वह शादी करने की बात करती तो आरोपित उसे लॉकडाउन का हवाला देते हुए टालता रहा। एक सप्ताह पूर्व जब उसने फिर से शादी का अधिक दबाव बनाया तो फिर से आश्वासन देकर वह रात्रि में उसे कमरे में सोती हुई छोड़कर भाग गया। जबकि उसका परिवार भी गायब मिला।

पीड़िता ने जोखाबद पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। मंगलवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची, बताया कि एक सप्ताह से वह चौकी के चक्कर काट रही है, लेकिन उसको न्याय नहीं मिला। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी