हॉटस्पॉट में घूम रहे लोग, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं

कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद भी सड़कों पर भीड़ दिखाई दे रही है। बाजारों में लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी पुलिस की सख्ती बे-असर साबित हो रही है। शहर में लगातार मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 May 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 02 May 2020 06:09 AM (IST)
हॉटस्पॉट में घूम रहे लोग, बाजार  में शारीरिक दूरी का पालन नहीं
हॉटस्पॉट में घूम रहे लोग, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं

मेरठ, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद भी सड़कों पर भीड़ दिखाई दे रही है। बाजारों में लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी पुलिस की सख्ती बे-असर साबित हो रही है।

शहर में लगातार मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पुलिस की सख्ती के चलते लोग घरों में हैं, लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस रोजाना सैकड़ों चालान करने के साथ ही लॉकडाउन का मुकदमा भी दर्ज कर रही है। कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती भी बे-असर साबित हो रही है। जली कोठी, अहमद नगर और हुमायूं नगर में लोग घरों से बाहर घूम रहे हैं। शुक्रवार को बेगमपुल पर वाहनों का रेला दिखाई दिया। बाजारों में भी लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। खैरनगर दवा मार्केट हो या फिर कोटला बाजार, हर जगह पर शारीरिक दूरी का लोग उल्लंघन कर रहे हैं। इससे बीमारी बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ओपी गुप्ता इमेजिंग केंद्र को नोटिस

मेरठ : रजबन क्षेत्र की 85 साल की महिला मरीज में संक्रमण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसकी हिस्ट्री खंगाली। इसमें शुक्रवार को ओपी गुप्ता इमेजिंग सेंटर को नोटिस जारी किया गया। विभाग ने बताया कि इमेजिंग सेंटर में रजबन की महिला मरीज का एक्स-रे हुआ था। इसके बावजूद सेंटर ने इस संबंध में तथ्य छुपाए। पूछने पर भी जानकारी नहीं दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यही महिला आनंद अस्पताल की ओपीडी में भी गई थी। यहां से सूचनाएं मिल गई हैं।

एसडीएस ग्लोबल में प्रसव, स्टाफ क्वारंटाइन

अस्पताल में महिला मरीज का गुरुवार को आपरेशन से प्रसव कराया गया। शुक्रवार को महिला कोरोना पाजिटिव मिल गई। एनेस्थेटिस्ट डॉ. जेवीजी चिकारा, गायक्नोलॉजिस्ट डॉ. कनिका और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीति राणा की टीम ने आपरेशन किया। डॉ. जेवी चिकारा ने बताया कि पीपीई किट समेत पूरी टीम ने सुरक्षा के साथ आपरेशन किया था, किंतु फिर भी सभी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

chat bot
आपका साथी