मेरठ: प्रयागराज में हाईकोर्ट की वजह से पश्चिमी के लोगों को महंगा न्याय मिल रहा

श्री त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज में हाईकोर्ट स्थित है जो मेरठ से करीब आठ सौ किमी दूर है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रयागराज पहुंचकर महंगा न्याय लेना पड़ रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 15 May 2022 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 15 May 2022 06:56 PM (IST)
मेरठ: प्रयागराज में हाईकोर्ट की वजह से पश्चिमी के लोगों को महंगा न्याय मिल रहा
पश्चिमी के लोगों को महंगा न्याय मिल रहा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। सिवाया गांव स्थित श्री त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज में हाईकोर्ट स्थित है, जो मेरठ से करीब आठ सौ किमी दूर है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रयागराज पहुंचकर महंगा न्याय लेना पड़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापित हो तो पीड़ितों को सस्ता न्याय मिलने के साथ इस क्षेत्र का विकास भी होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा किा प्रदेश में दो एम्स हैं, जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हैं। पश्चिम में एम्स नहीं है। प्रदेश के तीस मेडिकल कालेज में से पश्चिम में महज तीन मेडिकल कालेज हैं। स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए खास सुविधा न होने की वजह से सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं को सड़कों पर दौड़ना पड़ता है।

सबसे अधिक राजस्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सरकार को मिलता है, ऐसे में सुविधाएं भी सबसे अधिक इसी क्षेत्र में होने चाहिए। डा. ओमपाल सिंह, डा. अशोक कुमार अरोरा, इमरान राव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अंशुल, जगपाल सिंह, ओमपाल, दीपक, अनिल, अंकित, ब्रजबीर आदि थे।

chat bot
आपका साथी