इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने पंकज गुप्ता, ये 21 सदस्य हुए थे शामिल

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुना। इसमें एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के 21 सदस्य शामिल हुए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 03:34 PM (IST)
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने पंकज गुप्ता, ये 21 सदस्य हुए थे शामिल
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने पंकज गुप्ता, ये 21 सदस्य हुए थे शामिल

मेरठ, जेएनएन। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुना। इसमें एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी के 21 सदस्य शामिल हुए। इन सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनका चुनाव कर लिया। गौरतलब है कि केंद्रीय कार्यकारिणी में मेरठ के तीन सदस्य हैं। इसमें संजीव मित्तल का चयन कुछ समय पहले ही हुआ था जबकि ए एन मल्होत्रा और अरुण हजेला पहले से ही हैं। एसोसिएशन के मेरठ चैप्टर के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल, सचिव अंकित सिंघल आदि ने बधाई दी। पंकज गुप्ता ने आभार जताया। कहा कि 2019-20 में उन्होंने जो लक्ष्य तय किए थे उसमें काफी कुछ सफलता मिली। पूंजी, भुगतान, आयात निर्यात आदि की समस्या को लेकर उद्यमियों के साथ लगातार संवाद करते रहे। महामारी के समय में जो समस्या आई उसके लिए प्रशासन, शासन और सरकार के मंत्रियों के संपर्क में रहे। मुख्यमंत्री से भी मिले। केंद्र सरकार तक भी बात पहुंचाई। कहा कि उन्हें खुशी है युवाओं ने भी उद्योग शुरू किए। अभी बहुत करना बाकी है। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए एसोसिएशन प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी