नुक्कड़ सभाओं का आयोजन..संगठित होने का आह्वान

सरूरपुर क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी व नारंगपुर में गुरुवार को नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवा रालोद के अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि किसान व मजदूरों के हक के लिए चौधरी जयंत सिंह लड़ाई लड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:55 PM (IST)
नुक्कड़ सभाओं का आयोजन..संगठित होने का आह्वान
नुक्कड़ सभाओं का आयोजन..संगठित होने का आह्वान

मेरठ, जेएनएन। सरूरपुर क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी व नारंगपुर में गुरुवार को नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवा रालोद के अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि किसान व मजदूरों के हक के लिए चौधरी जयंत सिंह लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान अपने हक के लिए दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं, लेकिन किसानों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। वसीम राजा ने कहा कि महंगाई चरम पर है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर रालोद नेताओं ने संगठित होने का आह्वान भी किया। भूपेंद्र ढबास, राजपाल त्यागी, विपिन त्यागी, अमित त्यागी, डा. बाबूराम, वसीम चौहान, ताज राजपूत, इमरान चौहान आदि मौजूद रहे।

मंडल उपाध्यक्ष बनने पर प्रशांत विकल का स्वागत : खरखौदा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पोशवाल ने प्रशांत विकल को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मंडल उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने लल्लू चेयरमैन फार्म हास पर उनका स्वागत किया। इस मौके अशोक पोशवाल, पप्पू गुर्जर, अमित, राजेश्वर, विशांत त्यागी, होतीलाल मुंडे, पंकज शास्त्री समेत आदि लोग थे।

आज हड़ताल पर रहेंगे पश्चिम के अधिवक्ता : मेरठ : हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को आकस्मिक बैठक की। बैठक में अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को घटनाओं के विरोध में पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग से संबंधित ज्ञापन अपने जिले के डीएम को सौंपेंगे।

समिति के चेयरमैन महावीर सिंह त्यागी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन में अधिवक्ता निशांत के हत्यारों को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसे ही मोदीनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पर भी कुछ दिन पहले जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस इस घटना के आरोपितों को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के आग्रह पर पुलिस की लापरवाही के विरोध में शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महामंत्री सचिन चौधरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी