मेरठ में छात्रवृति पोर्टल खोले जाने को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन Meerut News

मेरठ में छात्रों की परेशानी को देखते हुए NSUI के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। दरअसल समाज कल्याण विभाग के द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल 10 जनवरी को बंद कर दिया गया है। अंतिम समय में पोर्टल पर तकनीकी समस्या से छात्र छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से छूट गए थे।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 03:42 PM (IST)
मेरठ में छात्रवृति पोर्टल खोले जाने को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन Meerut News
छात्रवृति योजना का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने पर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में छात्रवृति योजना का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से परेशान छात्रों की समस्या उठाते हुए गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण अधिकारी का घेराव किया। छात्रों को योजना का लाभ दिलाने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। साथ ही मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा अभी तक कुछ कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई है। समाज कल्याण विभाग के द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल 10 जनवरी को बंद कर दिया गया है और अंतिम समय में पोर्टल पर तकनीकी समस्या होने की वजह से बहुत सारे छात्र छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से छूट गए थे।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए छात्रवृत्ति पोर्टल खोलकर छात्रों को छात्रवृत्ति फार्म भरने का एक मौका दिए जाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में सूर्यांश तोमर, अलतमस त्यागी, प्रशांत चौधरी, हर्ष ढाका, सुधांशु सोम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी