अब एक क्लिक पर पढि़ए अपने शहर की खबरें

देश के विभिन्न शहरों के साथ ही दैनिक जागरण की ओर से आपके शहर मेरठ में भी लोकल डाट जागरण डाट काम सेवा शुरू कर दी गई है। अब आपके शहर की हर खबर आपके और करीब होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 09:30 AM (IST)
अब एक क्लिक पर पढि़ए अपने शहर की खबरें
अब एक क्लिक पर पढि़ए अपने शहर की खबरें

मेरठ, जेएनएन। देश के विभिन्न शहरों के साथ ही दैनिक जागरण की ओर से आपके शहर मेरठ में भी लोकल डाट जागरण डाट काम सेवा शुरू कर दी गई है। अब आपके शहर की हर खबर आपके और करीब होगी। महज एक क्लिक पर आप अपने शहर में दिन भर चल रहे घटनाक्रमों को संग-संग पढ़ सकेंगे। खबरों के साथ जुड़ी तस्वीरें आपको हर घटनाक्रम को दिखाएंगी और उसमें दिए जा रहे विवरण विस्तार से पूरी जानकारी भी देंगे। स्थानीय पेज होने से पाठकों को तमाम खबरों में मेरठ की खबर खोजने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

दैनिक जागरण मेरठ के लोकल एप का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैंट विधायक डा. सत्यप्रकाश अग्रवाल ने लोकल एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह एप शहर के लोगों को अपने शहर की हर खबर देगा। शहर की खबर पढ़ें और शहर का हाल जानने के लिए यह बेहतरीन माध्यम है। दैनिक जागरण में जो खबरें सुबह पढ़ी जाती हैं उनका एक हिस्सा उसी दिन इस लोकल एप के जरिए पाठक पढ़ सकेंगे।

ऐसे पहुंचें एप तक

अपने मोबाइल स्क्रीन पर लोकल जागरण एप को लाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इस वेब पेज को आप किसी भी इंटरनेट ब्राउजर पर खोल सकते हैं। आपके फोन में मौजूद इंटरनेट ब्राउजर में लोकल डाट जागरण डाट काम टाइप करना होगा। इससे लोकल जागरण का पेज आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। विंडो खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालेंगे। मोबाइल नंबर सबमिट करते ही आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर सबमिट करते ही आपका नंबर लोकल जागरण के पेज पर पंजीकृत हो जाएगा। इसके बाद अपने शहर का नाम डालने का आप्शन आएगा। इसमें मेरठ सिटी डालते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर मेरठ की खबरें खुल जाएंगी। इसके साथ ही आपके स्क्रीन पर ऐड टू होम स्क्रीन का संदेश आएगा। उस पर क्लिक करते ही एक एप आपके मोबाइल स्क्रीन पर सेव हो जाएगा। यह संदेश न भी आए तो आपके मोबाइल स्क्रीन की दाहिनी ओर नीचे प्लस का निशान दिखेगा। प्लस पर क्लिक करते ही ऐड टू होम स्क्रीन का संदेश दिखेगा। एड पर क्लिक करते ही एप मोबाइल स्क्रीन पर सेव हो जाएगा। एप पर क्लिक करते ही आप सीधे मेरठ की खबरों को पढ़ना शुरू कर सकेंगे।

- एक साथ एक ही पेज पर शहर की सभी खबरें मिलने से बहुत सुविधा होगी और हमें एक बार में ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।

- एचएम राउत, निदेशक, दीवान पब्लिक स्कूल ग्रुप

- शहर की सभी खबरें एक जगह मिलने से हमें गूगल पर कुछ सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे हर उम्र के लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।

- सिस्टर गेल, प्रिंसिपल, सोफिया ग‌र्ल्स स्कूल

- लोकल जागरण की पहल बहुत अच्छी है। इससे चंद मिनटों में शहर की हलचल के बारे में पता चल सकेगा।

- सुधाशु शेखर, प्रिंसिपल, केएल इंटरनेशनल स्कूल

- लोकल जागरण से हमें शहर की सारी खबरें एक ही पेज पर मिलेंगी, यह अच्छी बात है। बार-बार शहर की खबरों के लिए गूगल सर्च नहीं करना पड़ेगा।

- चंद्रलेखा जैन, प्रिंसिपल, सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल।

chat bot
आपका साथी