टूटेगी परंपरा, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी, जिला प्रशासन ने लिया निर्णय Meerut News

कोरोना वायरस महामारी का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर भी पड़ेगा। शहर में प्रभातफेरी समेत अन्य महत्वपूर्ण आयोजन नहीं होंगे।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:20 PM (IST)
टूटेगी परंपरा, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी, जिला प्रशासन ने लिया निर्णय Meerut News
टूटेगी परंपरा, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी, जिला प्रशासन ने लिया निर्णय Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कोरोना वायरस महामारी का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर भी पड़ेगा। शहर में प्रभातफेरी समेत अन्य महत्वपूर्ण आयोजन नहीं होंगे। जिन कार्यक्रमों को हरी झंडी दी गई है, उनमें भी शारीरिक दूरी का पालन व मास्क आदि पहनना होगा।

आजादी मिलने के समय से अब तक हर साल 15 अगस्त पर शहर में विभिन्न आयोजन होते रहे हैं। इस बार गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम से लेकर शहीद स्मारक भैंसाली मैदान तक सुबह-सवेरे प्रभातफेरी नहीं निकलेगी। इसके साथ ही क्रास कंट्री, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समेत अन्य कार्यक्रम भी नहीं होंगे। जिला-प्रशासन ने इस बार भीड़ जुटने वाले किसी कार्यक्रम को अनुमति प्रदान नहीं की है। जिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, उनकी सूचना एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने मंगलवार को जारी कर दी है।

सुबह छह बजे से देशभक्ति गीतों का प्रसारण

सुबह छह बजे से सात स्थानों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण होगा। इनमें मंगल पांडे चौक, इंदिरा चौक, आर्य समाज मंदिर सूरजकुंड रोड, श्री गांधी आश्रम में स्थित गांधीजी की प्रतिमा, शहीद स्मारक भैंसाली, लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा बेगमपुल व कोऑपरेटिव चौपला, कचहरी स्थित चंद्रशेखर जी की प्रतिमा शामिल है।

शहीद स्मारक पर सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण

भैंसाली मैदान, शहीद स्मारक पर सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी प्रभारी सीडीओ होंगी। सचिव एमडीए समेत 10 अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।

सरकारी कार्यालयों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण

सभी सरकारी कार्यालयों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस बारे में सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य किसी कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई है।

भीड़ जुटने वाले कार्यक्रमों को अनुमति नहीं : डीएम

डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि प्रभातफेरी में भीड़ जुटती है इसलिए इस बार इसे स्थगित किया गया है। भीड़ जुटने वाले किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं है।

कैंट में नहीं बंटेगी मिठाई

कोविड-19 को देखते हुए इस बार 15 अगस्त को छावनी परिषद कार्यालय और गांधी बाग में केवल ध्वजारोहण किया जाएगा। इसमें छावनी की जनता या स्टाफ को नहीं शामिल किया जाएगा। शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई भी नहीं बांटी जाएगी। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी का कहना है कि इस बार कोविड के प्रोटोकाल के हिसाब से ही झंडारोहण होगा।

नहीं निकलेगी कान्हा की सवारी

कैंट क्षेत्र से पिछले 60 वर्षो से निकाली जा रही कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्र इस बार नहीं निकलेगी। शहर सराफा में मंदिर महादेव से निकलने वाली शोभायात्र की अनुमति भी प्रशासन ने नहीं दी है। सनातन धर्म युवा सभा ने कैंट क्षेत्र में जन्माष्टमी पर शोभायात्र निकालने की शुरुआत की थी। अशोक बंसल, र¨वद्र जैन, जुगल किशोर समेत कैंट क्षेत्र के व्यापारी और गणमान्य लोग आयोजन समिति में शामिल हैं। अंकित गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन स्थगित कर दिया है।

शोभायात्र और मोहर्रम के जुलूस नहीं निकलेंगे

भावनपुर थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर कोई झांकी आदि नहीं निकाली जाएंगी। इसके साथ ही मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीओ सदर देहात ब्रजेश सिंह और थाना अध्यक्ष रघुराज सिंह ने बताया कि सभी लोग त्योहारों को अपने घर पर मनाएं।

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

नौचंदी थाने में हुई शांति समिति की बैठक में शास्त्रीनगर जागृति विहार व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसीएम चंद्रेश कुमार और सीओ संजीव देशवाल ने व्यापारियों से पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। नवीन शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, विजय गांधी, वीरेंद्र शर्मा, सतीश गर्ग आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी