महाभारत महाकाव्य को लेकर आयोजित होगी नेशनल कांफ्रेंस

नेशनल कांफ्रेंस आन महाभारत इज इट एपिक, ड्रामा एवं हिस्ट्री में महाभारत से जुड़े तथ्यों व भ्रातियों को लेकर होगी विस्तृत चर्चा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 02:23 PM (IST)
महाभारत महाकाव्य को लेकर आयोजित होगी नेशनल कांफ्रेंस
महाभारत महाकाव्य को लेकर आयोजित होगी नेशनल कांफ्रेंस

मेरठ। गीता महोत्सव 2018 के अंतर्गत नेचुरेल साइंसेज ट्रस्ट के तत्वाधान में महाभारत से जुड़े तथ्यों व भ्रातियों को लेकर दो दिवसीय नेशनल काफ्रेंस 18-19 नवंबर 2018 को हस्तिनापुर में आयोजित की जाएगी। जिसके विषय में ट्रस्ट के चेयरमेन द्वारा प्राचीन पाडेश्वर मंदिर पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस काफ्रेंस का मुख्य विषय नेशनल काफ्रेंस आन महाभारत इज इट एपिक, ड्रामा एवं हिस्ट्री रहेगा।

ट्रस्ट के चेयरमैन असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि महाभारत विश्व का सबसे बड़ा ग्रंथ है और महाभारत को लेकर समाज में अनेक भ्रातिया हैं। कोई महाभारत को महाकाव्य समझता है तो कुछ काल्पनिक घटना मानते हैं। इन्हीं भ्रातियों को दूर करने के लिए नेशनल काफ्रेंस में चर्चा की जाएगी, जिसमें अनेक विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, कालेज के शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

काफ्रेंस में महाभारत से जुड़े उन तमाम तथ्यों पर विचार रखे जाएगें जो कि समाज के सामने आए ही नहीं। इसके अलावा महाभारत में छिपा इतिहास, विज्ञान भी उजागर कर उसकी महत्ता को बताया जाएगा। इसके साथ साथ महाभारत महाकाव्य है, घटनाचक्र या इतिहास है इस पर गहनता से चर्चा की जाएगी। मुख्य विषय नेशनल काफ्रेंस आन महाभारत इज इट एपिक, ड्रामा एवं हिस्ट्री में सभी शोधार्थी महाभारत महाकाव्य से जुड़े सभी तथ्यों को उजागर करेंगे। साथ ही इसके वैज्ञानिक पहलूओं को भी उजागर करेंगे और महाभारत को लेकर समाज में जो भ्रातिया हैं उन्हें भी दूर करेंगे। इस काफ्रेंस में पुरातत्व विभाग के उच्चाधिकारी, इतिहासकार आदि जानकार लोग भी भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी