UP Election 2022: शामली में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के काफिले पर पथराव, शीशा तोड़ा

UP Vidhan Sabha Election 2022 शामली के गांव बसेड़ा में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह मंगलवार देर रात अपने कुछ समर्थकों के साथ जनसंपर्क को गई थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने गलत बर्ताव किया। दावा किया गया है कि पथराव भी किया गया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 12:59 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 12:42 PM (IST)
UP Election 2022: शामली में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के काफिले पर पथराव, शीशा तोड़ा
UP Chunav 2022 भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के काफिले पर पथराव।

शामली, जागरण संवाददाता। UP Chunav 2022 क्षेत्र के गांव बसेड़ा में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह मंगलवार देर रात अपने कुछ समर्थकों के साथ जनसंपर्क को गई थी। काफिले में शामिल भाजपा के झिंझाना मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप के मुताबिक, गांव में आलिम के यहां पर कार्यक्रम था। रास्ते में रेत की बुग्गी अड़ गई। आरोप है कि जब उन्होंने बुग्गी हटाने को कहा तो कुछ युवकों ने गलत बर्ताव किया। दावा किया गया है कि पथराव भी किया गया, जिसमें एक गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, मंडल अध्यक्ष का यह भी कहना है कि रेत की बुग्गी हटवाने को लेकर हुई कहासुनी से पहले ही पथराव कर दिया गया था। आरोपितों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से बात करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो पाया। उधर, पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है।

चूनसा में भाजपा विधायक का हुआ विरोध

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशियों का विरोध लगातार जारी है। सोमवार शाम गन्ना मंत्री को ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की तो वहीं पलठेड़ी में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को गांव में नहीं घुसने देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर विधायक तेजेंद्र निर्वाल को गांव चूनसा में विरोध का सामना करना पड़ा। इसके विरोध का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो गया। यहां युवकों ने ने नारेबाजी जमकर की। विधायक तेजेंद्र निर्वाल यहां जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। गांव में विधायक अपने लिए वोट मांगने लगे तो दूसरी ओर से राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद के तेज-तेज नारे लगने शुरू हो गए। विधायक व समर्थक विरोध के बीच गांव से निकल गए। इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया। भाजपा नेताओं का विरोध और फिर वीडियो वायरल के प्रकरण लगातार जिले में सामने आ रहे है।

यह भी पढ़ें: नाहिद हसन पर 17 तो सुरेश राणा पर तीन मुकदमें, सबसे अमीर प्रसन्न चौधरी, जान‍िए यूपी के प्रमुख उम्‍मीदवारों का लेखा-जोखा

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश की एक ऐसी विधानसभा सीट, आंकड़े गवाह कि यहां से जो जीता, उसी की पार्टी की बनी सरकार

chat bot
आपका साथी