‘मुंबई रॉकेट्स’ ने स्टार शटलर मनु अत्री को इतने लाख में खरीदा

प्रीमीयर बैडमिंटन लीग दिसंबर में शुरू हो रही है। इसके लिए मुंबई रॉकेट्स ने मेरठ के स्टार शटलर मनु अत्री को खरीदा है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 12:29 PM (IST)
‘मुंबई रॉकेट्स’ ने स्टार शटलर मनु अत्री को इतने लाख में खरीदा
‘मुंबई रॉकेट्स’ ने स्टार शटलर मनु अत्री को इतने लाख में खरीदा

मेरठ (जेएनएन)। दिसंबर में शुरू हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सीजन में एक बार फिर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मनु अत्री मुंबई रॉकेट्स टीम से जुड़ गए हैं। सोमवार को हुए खिलाड़ियों के ऑक्शन में मुंबई टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लंबा अनुभव रखने वाले मनु अत्री को 18 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ लिया। मुंबई की ही टीम में लंबे समय तक वर्ल्‍ड नंबर वन रहे कोरिया के लियोन डे भी शामिल हैं। मुंबई की टीम में मनु और लियोन के अनुभव को टीम का मजबूत पक्ष माना जा रहा है।

एक लाख अधिक

वर्ष 2015 में शुरू हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पहले दो साल यानी 2016 तक मनु अत्री मुंबई टीम के साथ ही जुड़े थे। पिछले साल वर्ष 2017 में बेंगलुरू ब्लास्टर्स टीम ने मनु को 17 लाख रुपये में लिया था। मुंबई ने अपने पुराने खिलाड़ी को इस साल एक लाख अधिक में वापस टीम में शामिल कर लिया है। प्रीमियर बैडमिंटन लीग में चुने जाने वाले मनु प्रदेश के इकलौते खिलाड़ी हैं। बैडमिंटन लीग में हर टीम को छह मैचों में हिस्सा लेना होता है। इनमें तीन एकल मैच, एक डबल्स, एक मिक्स्ड डबल्स और एक वुमंस डबल मैच होता है। पिछले साल तक बैडमिंटन लीग में आठ टीमें खेलती थी लेकिन इस बात नौ टीमें खेल रही हैं।

chat bot
आपका साथी