माताओं ने रखा उपवास..संतान की दीर्घायु की कामना

माघ माह की सकट चतुर्थी पर संतान की दीर्घायु एवं उनके निरोगी रहने की कामना को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रखा। बाद में देरशाम पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने उपवास खोला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 01:37 AM (IST)
माताओं ने रखा उपवास..संतान की दीर्घायु की कामना
माताओं ने रखा उपवास..संतान की दीर्घायु की कामना

मेरठ, जेएनएन। माघ माह की सकट चतुर्थी पर संतान की दीर्घायु एवं उनके निरोगी रहने की कामना को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रखा। बाद में देरशाम पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने उपवास खोला।

मास माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को समर्पित सकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को संकष्टी चतुर्थी, लंबोदार संकष्टी चतुर्थी तिलकुट चौथ, तिलकुट चतुर्थी संकट चौथ, माघी चौथ व तिल चौथ आदि नामों से भी जाना जाता है। संतान की दीर्घायु की कामना के लिए आज व्रती महिलाएं देर शाम पूजन उपरांत चंद्रमा को जलार्पण किया और अन्न ग्रहण कर उपवास खोला। त्योहार की मान्यता

सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, मवाना के पुजारी ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि मान्यता है कि इस व्रत को धारण करने से संतान निरोगी, दीर्घायु और सुख समृद्धि से परिपूर्ण होती है। संकट चौथ पर गणपति की उपासना से समस्त संकट दूर हो जाते हैं।

सरधना में सात लोग कोरोना पाजिटिव

सरधना : कस्बा व देहात क्षेत्र के गांवों में सात लोग कोरोना पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होमक्वारंटाइन कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. सचिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे व गांवों में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली। इस पर टीम ने लोगों को दवाई देकर होमक्वारंटाइन कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले सहित अन्य गांवों से 173 सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। उधर, दबथुवा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी में 22 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर में 38 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए।

chat bot
आपका साथी