मां, बहन, बेटी, बहू ने की सुरक्षा की मांग, विदेश नीति से भी नहीं अंजान

लोकसभा चुनाव में आधी आबादी ने घर से निकलकर बड़ी संख्या में मतदान करके इस चुनावी महापर्व में न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:13 AM (IST)
मां, बहन, बेटी, बहू ने की सुरक्षा की मांग, विदेश नीति से भी नहीं अंजान
मां, बहन, बेटी, बहू ने की सुरक्षा की मांग, विदेश नीति से भी नहीं अंजान

एमआरटी : 905, 906, 907, 908, 909, 910, 912, 913, 914, 915,

मेरठ। लोकसभा चुनाव में आधी आबादी ने घर से निकलकर बड़ी संख्या में मतदान करके इस चुनावी महापर्व में न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बल्कि यह संदेश भी दिया कि अब वह बंधन से मुक्त होकर स्वयं मतदान करने का निर्णय लेने के लिए भी स्वतंत्र हैं। अब समय आ गया है वह अपने अधिकारों के लिए स्वयं विचार करे और आगे बढ़कर अपने हिस्से का आसमान खुद चुने। महिला शक्ति वोट डालने के बाद अपनी समस्याओं और इनके समाधान को लेकर बिल्कुल आश्वस्त थीं। कभी खुद के मुद्दों के प्रति मौन रहने वाली महिलाएं महिलाए खुलकर बोलीं, बल्कि प्रत्याशी से अपनी प्रतिबद्धताएं भी खुलकर बताई।

कैंट स्थित सेंट जोंस स्कूल पर बने बूथ पर आई डा. इंदु कुमार ने कहा महिलाओं के लिए सुरक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण रही है। बाकी सब इसके बाद में। डा. इंदु के साथ ही मतदान करने आई राजेंद्री ने कहा कि यह सुखद है कि राजनीतिक दल महिला सुरक्षा को अपने घोषणा-पत्रों में जगह देने लगे हैं। भैंसाली मैदान के सामने सीएबी इंटर कॉलेज में बने बूथ पर आई राजो ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षा के साथ रोजगार भी चाहिए। इसी बूथ पर आई कुसुम ने महिला स्वच्छता पर और ज्यादा जोर देने वाली सरकार की जरूरत बताई। सीएबी इंटर कालेज के बूथ पर आई अनीता देवी ने महिला सुरक्षा को ही प्राथमिकता बताया।

बंसल परिवार की तीन पीढि़यों ने डाला वोट

सीएबी इंटर कॉलेज पर एक परिवार की तीन महिला पीढ़ी एक साथ वोट डालने आई। राधिका पहली बार वोट डालने अपनी दादी रमा बंसल, चाची अंजू बंसल और मां बबीता बंसल के साथ आई। तीनों बुजुर्ग रमा बंसल ने बताया कि वह लंबे समय से मतदान कर रही हैं, लेकिन आज प्रत्याशी और राजनीतिक दल महिलाओं को स्थान देते हैं।

तोपखाना में देखते ही बनी महिलाओं की जीवटता

कैंट स्थित तोपखाना में वोट डालने आई महिलाओं की जीवटता का परिचय दिया। हाथ में फ्रैक्चर के बाद भी सरिता राजपूत वोट डालने आई। कहा कि वोट ही लोकतंत्र की एकमात्र ताकत है। इस दौरान ही सास-बहू वोट डालने सास-बहू मतदान की स्याही दिखाते हुए सेल्फी लेने लगीं। उनके साथ आई बच्ची भी वोट मासूमियत भरे अंदाज में उंगली दिखाने लगी।

पूरे परिवार ने एक साथ किया मतदान

कनोहर लाल डिग्री कालेज में शिप्रा अपने परिवार के साथ वोट करने पहुंची वह नोएडा में जॉब में करने वाली शिप्रा खासतौर पर मतदान करने ही आई और परिवार के साथ वोट करने पहुंची। उनके साथ उनकी दादी गंगा देवी, रेखा, सीमा और अनिता भी वोट करने आई।

सास बहू ने किया मतदान

मतदान के नाम पर सास-बहू के बीच के मतभेद भूलकर मधु और उनकी बहू मोनिका वोट डालने आरजी इंटर कालेज के बूथ पर पहुंची। बहू मोनिका ने जहां वोट देने का प्रमुख मुद्दा भ्रष्टाचार को बताया वहीं सास मधु ने बेटियों की शिक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए वोट दिया।

विदेश नीति को बनाया मुद्दा

रूपा जैन और सुषमा रस्तौगी ने विदेश नीति के मुद्दे पर वोट करते हुए कहा कि देश हित की बात हो या फिर देश के विकास की। सभी में विदेश नीति की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। इसलिए हमारा मुद्दा बेहतर विदेश नीति है।

chat bot
आपका साथी