MIET में कोलाहल, देसी-विदेशी मॉडलों ने बिखेरा फैशन का जलवा Meerut News

यहां एमआइइटी में सर्द मौसम खुले आसमान के नीचे रंगीन रोशनी के बीच देशी और विदेशी मॉडलों ने कोलाहल में अपने अदा और अंदाज से युवा दिलों का धड़का दिया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:06 AM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 11:06 AM (IST)
MIET में कोलाहल, देसी-विदेशी मॉडलों ने बिखेरा फैशन का जलवा Meerut News
MIET में कोलाहल, देसी-विदेशी मॉडलों ने बिखेरा फैशन का जलवा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। सर्द मौसम, खुले आसमान के नीचे, रंगीन रोशनी के बीच देशी और विदेशी मॉडलों ने कोलाहल में अपने अदा और अंदाज से युवा दिलों का धड़का दिया। इंडिया के सुपर मॉडल के साथ श्रीलंका, नाइजीरिया, केन्या, रुस, आस्ट्रेलिया, नेपाल, कजाकिस्तान के मॉडलों ने अलग- अलग परिधानों में जलवे बिखरे। मौका था बागपत बाइपास स्थित एमआइईटी के वार्षिक समारोह कोलाहल का। जिसमें आठ देशों से आए सुपर मॉडलों ने रैंप पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। संगीत से सजी सुरीली शाम में मॉडलों के मनमोहक अदाओं ने युवाओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। देश विदेश के मॉडलों में युवा ईस्ट एंड वेस्ट इंडिया इज बेस्ट के नारे लगाकर भारतीय मॉडलों का समर्थन किया।

एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर कैटवॉक

तीन दिवसीय कोलाहल में दूसरे दिन मुख्य आकर्षण फैशन शो का रहा। एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर सुपर मॉडलों ने सबसे पहले कैटवॉक किया। रैंप पर भारतीय परिधानों में विदेशी मॉडलों को देखकर छात्र-छात्राएं झूम उठे। मॉडलों से सबसे पहले थीम आधारित कैटवॉक किया। परी, नागिन, नृत्यांगना आदि के रूप में कैटवॉक किया। इंडिया, रुस, आस्ट्रेलिया, नेपाल आदि के मॉडलों को की अदा युवाओं को सबसे पसंद आई। विदेशी मॉडलों ने संगीत के धुनों के संग रैंप पर थिरकते हुए और भी जोश भर दिया। इससे पहले कॉलेज के छात्र-छात्रओं ने रैंप पर जलवे बिखरे। फैशन शो में चार थीम का लुक दिखाई दिया। डेनिम, वेलेंटाइन, इंडो वेस्टर्न के साथ आकर्षक परिधान दिखे।

बैंड में धमाल

शाम को मुंबई से आए पर्पल मून बैंड परफॉमेर्ंस ने बॉलीवुड गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। बैंड की धुन में छात्र- छात्राएं मस्ती में डूबते नजर आए। बैंड में सूफी, संत, कवियों के रचनाओं को आवाज दिया। कोआर्डिनेटर डा. नितिन शर्मा, डा. संदीप सिरोही, डा. शैलेंद्र त्यागी, अजय चौधरी, विश्वास गौतम सहित अन्य छात्र- छात्राओं का सहयोग रहा।

मिस एंड मिस्‍टर कोलाहल चुने

सुबह मिस्टर एंड मिस कोलाहल की शुरुआत हुई। रैंप वॉक और टैलेंट हंट के बाद डी कलावत मिस्टर और सृष्टि पाहवा मिस कोलाहल चुने गए। फिर भी बारी डांस की रही। खूब धमाल मचा। सोलो डांस, ग्रुप डांस में छात्रों ने अपने हुनर दिखाए। वहीं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे एसिड अटैक, दुष्कर्म, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ नृत्य के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की। बेटी पढ़ाओं और बेटी बचाओं का संदेश भी दिया।

रूस की मॉडल यूलिया ने बाजी मारी

फैशन के इस जलवे में रूस की मॉडल यूलिया फेवलीकोवा ने बाजी मारी। श्रीलंका की मॉडल शशि कालूरची दूसरे नंबर पर रही। इंडिया की मॉडल एडिला डी सरकार तीसरे नंबर पर रहीं। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों ने मॉडलों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजाईं। 

chat bot
आपका साथी