मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध के परिवार को दिए 70 लाख
बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार की मेरठ जोन पुलिस ने दिल खोलकर मदद की है। जोन के पुलिसकर्मियों ने शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को 70 लाख रुपये सौंपे हैं।
मेरठ, जेएनएन। बुलंदशहर बवाल में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार की मदद के लिए पुलिस महकमा एकजुट हो गया है। मेरठ जोन पुलिस ने स्वेच्छा से 70 लाख रुपये इकट्ठा किए। शुक्रवार को पुलिस पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम के दौरान एडीजी प्रशांत कुमार ने इंस्पेक्टर की पत्नी को सहायता राशि का चेक सौंपा।
गोली मारकर की थी हत्या
तीन दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के चिंगरावठी में गोकशी को लेकर बवाल हुआ था। जमकर पथराव, आगजनी व गोलीबारी हुई। स्याना कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सरकार और पुलिस महकमा इंस्पेक्टर के परिवार की मदद के लिए आगे आया था। सरकारी स्तर से शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। पुलिस विभाग ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। इसी कड़ी में मेरठ जोन के नौ जिलों की पुलिस ने भी अपने वेतन से अंशदान देकर इंस्पेक्टर के परिवार के लिए 70 लाख आठ हजार 832 रुपये जुटाए। मेरठ स्थित जोन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी ने इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी रजनी को उक्त राशि का चेक सौंपा।
इनका कहना है
इंस्पेक्टर सुबोध का शहीद होना पुलिस महकमे के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन जोन पुलिस ने स्वेच्छा से 70 लाख रुपये की सहायता राशि देकर परिवार की मदद करने की कोशिश की है। यह राशि सरकार से मिली मदद से अतिरिक्त है।
-प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की पत्नी और बच्चों को ईश्वर ऐसा दिन न दिखाए। पुलिस विभाग ने विषम परिस्थितियों में हमारी हरसंभव मदद की है। इसके लिए मैं विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ पूरे महकमे की आभारी हूं।
-रजनी, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पत्नी
जोन के जिलों से जमा हुई राशि का विवरण
जिला राशि (रुपये में)
मेरठ 7,15,500
गाजियाबाद 6,19,500
बुलंदशहर 21,73,746
गौतमबुद्धनगर 8,49,850
बागपत 3,81,491
हापुड़ 4,06,995
सहारनपुर 11,73,500
मुजफ्फरनगर 3,17,700
शामली 3,70,550