Meerut Weather Update: मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल, चली ठंड़ी हवाएं

सोमवार को मौसम के करवट बदने से ही मौसम सुहावना हो गया। सुबह से तेज और ठंड़ी हवाएं चल रहीं हैं। आसमान में भी घने बादल छाए रहे। साथ तापमान में भी गिरावट आई है। इस हफ्ते में बारिश होने के आसार हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 11:13 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 11:13 AM (IST)
Meerut Weather Update: मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल, चली ठंड़ी हवाएं
बादल और ठंड़ी हवाओं से मौसम में बदलाव।

मेरठ, जेएनएन। सोमवार को मौसम के करवट बदने से ही मौसम सुहावना हो गया। सुबह से तेज और ठंड़ी हवाएं चल रहीं हैं। आसमान में भी घने बादल छाए रहे। साथ तापमान में भी गिरावट आई है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बादल के छाने से धूप निकले के आसार नहीं हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते में बारिश होने के आसार हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में तेज ठंड़ी हवाएं चल रहीं हैं। साथ ही आसमान में बादल के छाने से बारिश के आसार भी दिख रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते में हल्‍की बूंदाबादी हो सकती है। इसके अलावा बिजनौर, बुलंदशहर और शामली में भी मौसम में बदलाव हुआ है।

कड़ी धूप से मिली राहत: फरवारी माह से ही हो रहे कड़ाके की धूप से लोगों को अचानक हुए मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है। ठंड़ी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग का मानना है इस हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।

बीमारियों का खतरा: मौसम में हुए अचानक से बदलाव से बीमारियों का खतरा भी ब‍ढ़ गया है। डाक्‍टरों का कहना है कि अचानक से गर्मी के बाद चली ठंड़ी हवाओं से वायरल जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना आवश्‍यक है। डाक्‍टरों का कहना कि ऐसे मौसम मे वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम जैसे नार्मल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।  

chat bot
आपका साथी