Meerut Weather: बारिश के चलते फिर लुढ़का तापमान, लेकिन उमस करेगी परेशान, पढ़िए मौसम का हाल

Meerut Weather News Update शुक्रवार की रात को अचानक आई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर पलटी खाई पारा गिरने से गर्मी में राहत मिली। मई में बार बार बारिश से काबू में गर्मी 29 को भी पड़ सकती है बारिश।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 08:15 AM (IST)
Meerut Weather: बारिश के चलते फिर लुढ़का तापमान, लेकिन उमस करेगी परेशान, पढ़िए मौसम का हाल
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट आई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मई में प्री मानसून बारिश से मौसम नरम बना हुआ है। मेरठ और आसपास शुक्रवार को रात नौ बजे से आकाशीय बिजली की चमक के साथ बारिश आरंभ हो गई। तेज हवाएं भी चली। पारा एक बार फिर गिर गया। लेकिन शनिवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई, उमस बरकरार है। मई में अब तक बारिश का आंकड़ा 65 मिलीमीटर को पार कर चुका है। जबकि पूरे माह में सामान्य बारिश का आंकड़ा 19 मिलीमीटर है। 23 और 24 मई को भी अच्छी बारिश देखने को मिली थी।

यह बताया मौसम विज्ञानी ने

कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 23 को बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान बिहार होते हुए प उप्र से गुजरा था। मेरठ में इसकी तीव्रता अच्छी थी। इसीलिए उस दौरान तापमान काफी गिर गया था और बारिश भी हुई थी। शुक्रवार को हुई बारिश भी उस समय से बने सिस्टम और नए सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के आपसी अंर्तक्रिया के परिणाम स्वरूप हुई है। बारिश 29 मई को भी देखने को मिल सकती है।

ऐसा रहा तापमान

बतातें चलें कि जनपद में नमी का स्तर अच्छा बना हुआ है। शुक्रवार को आदृता 77 और 56 के बीच रही है। इसके पूर्व दिन में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.8 डिग्री रहा। नौचंदी मेला स्थल में कीचड़ ही कीचड़ जागरण संवाददाता मेरठ: बारिश से नौचंदी मेला स्थल में फिर से अव्यस्था फैल गई। कीचड़ ही कीचड़ हो गया। मेला घूमने आए बारिश के बाद सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर उधर भागते नजर आए।

मौसम में परिवर्तन

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन आया है। बुधवार के बाद गुरुवार को आसमान पर तेज सूरज की चमक बरकरार थी, लेकिन तापमान में अभी कमी ही है। अभी मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। दोपहर बाद गर्मी बढ़ सकती है। वहीं बुधवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 64 न्यूनतम प्रतिशत 39 दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी