Meerut Weather: सात सालों में फरवरी सबसे ठंडी, जानिए मेरठ में कब होगी बूंदाबांदी

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में एक बार फिर बूंदाबांदी होने के आसार बन गए हैं। वहीं शनिवार को दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह के समय कुछ स्‍थानों पर हल्‍का कोहरा भी नजर आया। तापमान अभी और बढ़ेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 05 Mar 2022 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 05 Mar 2022 09:58 AM (IST)
Meerut Weather: सात सालों में फरवरी सबसे ठंडी, जानिए मेरठ में कब होगी बूंदाबांदी
Weather In Meerut Today मेरठ में शनिवार को मौसम सामान्‍य बना रहेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update पश्चिम विक्षोभ के चलते मेरठ जनपद में गर्मी के तेवरों पर अंकुश लगा हुआ है। शनिवार को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं नौ और 10 मार्च को एक बार फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। बादल छाए रहेंगे। कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि जब पश्चिम विक्षोभ आता है तब हवाओं की दिशा बदलती है जिससे एक बार तापमान बढ़ता है। उसके गुजर जाने के बाद पर्वतीय इलाकों की हवा का प्रवाह फिर से आरंभ हो जाता है। जिससे तापमान में गिरावट होती है। मार्च में यह दूसरा मौका है जब एक और पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। वहीं शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ ही हुई। दिन में आसपास रहेगा और धूप खिलेगी।

फरवरी में औसत न्यूनतम पारा तीन डिग्री कम

बीती फरवरी में न्यूनतम तापमान का औसत सात वर्ष में सबसे कम रहा है। यह 7.9 आंका गया है। जबकि सात साल में यह हर वर्ष 10 डिग्री से अधिक रहा है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फरवरी में इस बार अच्छी ठंड रही है। न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री अंतर काफी महत्वपूर्ण है। यही ट्रेंड अभी मार्च में भी चल रहा है। गत वर्ष मार्च के प्रथम चार दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं इस बार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई यह 26 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह के उतारचढ़ाव आगे भी देखने को मिलेंगे।

पिछले सालों में फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान

वर्ष औसत न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

2022 7.9

2021 10.4

2020 10.2

2019 10.4

2018 10.8

2017 10.9

2016 10.3 

बारिश ने बदल दिया था तापमान

मेरठ और आसपास के जिलों में कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा गया। वैसे दिन में तेज धूप राहत देगी। बारिश के बाद से वेस्‍ट यूपी के तापमान में कुछ गिरावट भी आई है। वहीं मेरठ में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। बादलों की गर्जना के साथ बारिश होती रही और ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने आठ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की। दिन में मौसम साफ रहा। रविवार की सुबह आसमान साफ नजर आया और दिन में तेज धूप निकलेगी।

chat bot
आपका साथी