Meerut Weather Forecast: कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, बारिश के बन रहे आसार

Meerut Weather सभी क्षेत्रों अभी कोहरे के और छाए रहने उम्‍मीद है। मेरठ में शुक्रवार को दिनभर बारिश का मौसम ही बना रहा। शनिवार को न्‍यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में हल्‍की धूप निकल सकती है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 07:20 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, बारिश के बन रहे आसार
मेरठ और आसपास के जिलों में कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के जिलों में अभी बारिश का मौसम ही बना रहने के आसार हैं। इसके साथ ही शीत लहर का भी सामना करना पड़ेगा। शनिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ ही हुई। सभी क्षेत्रों अभी कोहरे के और छाए रहने उम्‍मीद है। मेरठ में शुक्रवार को दिनभर बारिश का मौसम ही बना रहा। शनिवार को न्‍यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन में हल्‍की धूप निकल सकती है।

रात में भी कोहरे ने घेरा

शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से शाम तक आसमान पर बादलों की घेराबंदी रही, वहीं रात के समय पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता 25 मीटर के आसपास ही रही। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। बेहद धीमी गति से वाहन रेंगते नजर आए। इस प्रतिकूल परिस्थिति के बीच दिल्ली रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटों ने कोढ़ में खाज का काम किया। सुबह से शाम तक बादल छाने की वजह से दिन के तापमान में थोड़ी कमी रही लेकिन शाम को एक बार फिर गलन पैदा हो गई।

बढ़ेगा शीत लहर का प्रकोप

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट होगी। वहीं, 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम विज्ञानी एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम 13 डिग्री रहा। अधिकतम सामान्य से पांच कम व न्यूनतम सात डिग्री अधिक रहा। कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. यूपी शाही के अनुसार, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 11 से 13 जनवरी के बीच शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी