Meerut Weather: मेरठ में ठंडी हवाओं का सितम, दिनभर बने रहे शीत लहर के हालात

मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में सोमवार को सुबह से ही बर्फीली हवाओं ने हलकान कर दिया है। धूप निकलने के बावजूद भी ठंडी हवाएं सितम ढा रही है। दिन में शीत लहर जैसे हालात हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री कम चल रहा है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 03:21 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 03:21 PM (IST)
Meerut Weather: मेरठ में ठंडी हवाओं का सितम, दिनभर बने रहे शीत लहर के हालात
मेरठ में सोमवार को सुबह से शीत लहर ने परेशान कर रखा गया है। पारा भी गिरा है।

मेरठ, जेएनएन। सोमवार को सुबह से ही बर्फीली हवाओं में मेरठ वासियों को हलकान कर दिया है। धूप निकलने के बावजूद भी ठंडी हवाएं सितम ढा रही है। दिन में शीत लहर जैसे हालात हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री कम चल रहा है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.1 दर्ज किया गया। दिल्ली में भी कमोबेश यही हाल है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। इसके विपरीत लखनऊ और कानपुर में मौसम काफी राहत भरा है। अधिकतम तापमान 24 और 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के ऊपर है। प्रयागराज में तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। अभी मौसम में यह परिवर्तन बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी