Meerut Weather Forecast: मेरठ में शिमला से भी अधिक ठंड, अभी और पारा गिरने का अनुमान

Meerut Weather Update शहर का तापमान लगातार गिर रहा है। गुरूवार को मेरठ में शिमला से भी अधिक ठंड पड़ी। यहां तापमान 3.5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक और पारा गिर सकता है।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 07:39 PM (IST)
Meerut Weather Forecast: मेरठ में शिमला से भी अधिक ठंड, अभी और पारा गिरने का अनुमान
Meerut Weather Update: Meerut remained colder than Shimla Today.

मेरठ, जेएनएन।  शहर का तापमान लगातार गिर रहा है। गुरूवार को मेरठ में शिमला से भी अधिक ठंड पड़ी। यहां तापमान 3.5° C तक गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक और पारा गिर सकता है। दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वहीं कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद रखा। हालाकि बीच में कुछ समय के लिए धूप दिखी, पर शाम होते ही ठंड ने अपना कब्‍जा जमा लिया।

पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार वर्फबारी से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का एहसास करा रही है। जैसे-जैसे दिसंबर माह व 2020 अपने अंतिम चरण पर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही ठंड भी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरूवार को दर्ज किए गए तापमान में मेरठ शिमला से ही ठंडा रहा। शिमला में तापमान 3.6° C दर्ज किया गया तो वहीं मेरठ में तापमान 3.5° C दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 1.8 किमी प्रति घंटा रही। नई दिल्‍ली का तापमान 4.6° C रहा। यहां हवा 3.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। वहीं सहारनपुर में 5° C तापमान रहा तो मुजफ्फरगनर में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अभी और पारा गिरने का अनुमान

लगातार गिर रहे पारे का आगे भी जारी रहने का अनुमान है। मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में पारा चार डिग्री से नीचे रहने का अनुमान जताया जा रहा है तो वहीं दिल्‍ली जैसे शहरों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मेरठ में आगे तीन दिनों तक 4 डिग्री से लेकर 19 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। साथ ही धुप निकलने की संभावना भी कम जताई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी