Meerut Petrol Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर, जानें आज मेरठ में क्या है कीमत

Petrol Price Today in Meerut मेरठ में गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। इनके दाम स्‍थिर हैं। कई लोगों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने पर अन्‍य चीजों के दाम बढ़े थे तो अब घटने भी चाहिए।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 09:54 AM (IST)
Meerut Petrol Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर, जानें आज मेरठ में क्या है कीमत
जानें आज मेरठ में क्या है कीमत

मेरठ, जेएनएन। Petrol Diesel Rate Meerut today पेट्रोल और डीजल के दाम में स्‍थिरता बरकरार है। गुरुवार को मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थिर रहे। पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं। 

रूस और यूक्रेन युद्ध का असर गैस कीमत की 

जानकारों के अनुसार साथ रूस और यूक्रेन युद्ध का भी असर गैस कीमत की बढ़ोतरी पर पड़ रहा है। गैस आयात में लागत तीन गुणा ज्यादा बढ़ोतरी हुई है इस वजह से भी गैस की कीमतों में उछाल आया है। मेरठ में पेट्रोल का दाम वर्तमान में 96.21 रुपये और डीजल की कीमत 89.40 रुपये है। इस तरह से सीएनजी का दाम पेट्रोल के बराबर पहुंच गया है। 

एक शहर होने पर भी होता है दाम में मामूली अंतर

यूपी में एक समान कर लागू होने के बावजूद अलग-अलग शहर व जिले में पेट्रोल व डीजल के दाम में अंतर होता है। इतना ही नहीं एक ही शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। दाम का यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के अनुसार तय होता है।

प्रतिदिन 55 लाख रुपये का बोझ कम

गत 22 मार्च से पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि होना शुरू हुई थी। प्रतिदिन इनमें वृद्धि होती गई। 21 मई तक यही स्थिति बनी हुई थी। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से वाहन स्वामी परेशान थे। उत्‍पाद शुल्‍क में कमी से एक झटके में मेरठवासियों की जेब पर रोजाना 55 लाख रुपये का बोझ कम हुआ है। मेरठवासियों को पेट्रोल पर 28 लाख रुपये और डीजल की खरीद पर 27 लाख रुपये प्रतिदिन की बचत हो रही है। मेरठ में सबसे ज्यादा मार्केट इंडियन आयल का शेयर 45 प्रतिशत इंडियन आयल का है। उधर खाद्य सामग्री की महंगाई से परेशान लोगों का कहना है कि कहना है कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने पर अन्‍य चीजों के दाम बढ़े थे तो अब ये भी घटने चाहिए।

जानें अपने शहर में कितना है दाम 

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत को एसएमएस के जरिए जाना जा सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इंडियन ऑयल के एप से भी इसे जान सकते हैं।

chat bot
आपका साथी