विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut Another Love Jihad case: नाम बदलकर युवती से जबरन निकाह करने का था प्रयास, ऐसे हुआ राजफाश

By Prem BhattEdited By:
Published: Mon, 03 Aug 2020 09:08 PM (IST)

मेरठ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। नाम बदलकर युवती की प्रेमजाल में फंसाया फिर घर से ...और पढ़ें

Meerut Another Love Jihad case: नाम बदलकर युवती से जबरन निकाह करने का था प्रयास, ऐसे हुआ राजफाश
Meerut Another Love Jihad case: नाम बदलकर युवती से जबरन निकाह करने का था प्रयास, ऐसे हुआ राजफाश

मेरठ, जेएनएन। परतापुर के भूडबराल का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि भावनपुर के लाड़पुरा में लव-जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया। विशेष संप्रदाय के युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद साथियों के साथ जबरन घर से उठाकर निकाह करने का प्रयास कर रहा था। परिवार के लोगों ने विरोध करते हुए युवती को छुड़वाया। साथ ही आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपित थाने में बैठा हुआ है।

भावनपुर के लाडपुरा गांव से 31 जुलाई को विशेष संप्रदाय का युवक अपने साथियों के साथ दलित युवती को घर से उठाने पहुंच गया। परिवार के लोगों ने मामले का विरोध किया। उसके बाद युवती के पिता की तरफ से भावनपुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित सुहेल को पकड़कर थाने ले आई। तीन दिनों से सुहेल थाने की हवालात में बैठा है। पुलिस भी सुहेल के परिवार के साथ मिलकर युवती के परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। सोमवार को युवती के परिजनों ने हंगामा किया तो तब मुकदमा दर्ज किया गया।

पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर निकाह करने का दबाव बनाया

युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपित सुहेल पिछले छह माह से उनकी बेटी से नाम बदलकर मोबाइल पर इंटरनेट कॉल से बातचीत करता था। उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती को सुहेल की असलियत के बारे में पता चला तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया। उसके बाद 31 जुलाई को फिर से सुहेल अपने कुछ साथियों के साथ हमारे घर पर पहुंचा। जबरन हमारी बेटी से निकाह करने की जिद करने लगा। आरोप यहां तक है कि युवती को धर्म परिवर्तन तक कराने का घमकी दे रहा था। परिवार के लोगों ने आरोपितों को विरोध कर युवती को बचा लिया।

तीन दिन परिवार थाने के काट रहा चक्कर

युवती के मां और पिता का कहना है कि सुहेल पर कार्रवाई के लिए पिछले तीन दिनों से चक्कर काट रहे है। उसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। तीन दिन सुहेल को थाने पर बैठाने के बाद सोमवार को पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का प्रयास करने की मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि सुहेल ने नाम बदलकर युवती को फंसाया। उसके बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इंस्पेक्टर रघुराज का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।