Meerut LockDown Day 13: कंट्रोल रूम जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा पा रहा 24 घंटे में राशन-भोजन, शासन खफा Meerut News

शासन के पत्र पर कमिश्नर ने जारी किए सख्त निर्देश- कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति को उसके घर के दरवाजे पर आवश्यक सामग्री पहुंचाना है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 12:30 PM (IST)
Meerut LockDown Day 13: कंट्रोल रूम जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा पा रहा 24 घंटे में राशन-भोजन, शासन खफा Meerut News
Meerut LockDown Day 13: कंट्रोल रूम जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा पा रहा 24 घंटे में राशन-भोजन, शासन खफा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रहीं शिकायतों पर 24 घंटे में भी जरूरतमंदों को राशन और भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने ऐसी शिकायतों पर सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से नाराजगी जताते हुए पत्र भेजा है। जिस पर कमिश्नर ने भी मंडल के सभी डीएम को सख्त आदेश जारी किए हैं।

रविवार को कमिश्नर खुद मेरठ जनपद के कंट्रोल रूम जा पहुंचीं। उन्होंने वहां प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा उनके निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति को उसके घर के दरवाजे पर आवश्यक सामग्री पहुंचाना है, ताकि उसे लॉक डाउन में घर के बाहर न निकलना पड़े। गरीब और जरूरतमदों को राशन और खाना उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का फॉलोअप जरूर किया जाए। यदि किसी ने राशन और खाना न मिलने की शिकायत की है तो उसे फोन करके पूछा जाए कि राशन और खाना मिला या नहीं। शासन के आदेश के मुताबिक भोजन संबंधी शिकायतों के लिए डेडीकेटिड नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएं।

कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा

मेरठ : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की रविवार को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने भी समीक्षा की। उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी राज्यों के अधिकारियों के साथ-साथ मेरठ में कमिश्नर अनीता सी मेश्रम, डीएम अनिल ढींगरा, सीएमओ डा. राजकुमार शामिल रहे। कमिश्नर ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग ने कैबिनेट सचिव ने प्रत्येक प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा अच्छे कार्यों को सभी प्रदेश में अपनाने के निर्देश दिए। 

chat bot
आपका साथी