Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में नारी निकेतन की 21 महिलाओं समेत 134 पाजिटिव, दो की मौत

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में कोरोनावायरस ने आतंक मचाया हुआ है। रविवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हुई जबकि 320 संक्रमित मिले। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में एक और कोरोना पीडि़त ने दम तोड़ दिया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 09:37 AM (IST)
Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में नारी निकेतन की 21 महिलाओं समेत 134 पाजिटिव, दो की मौत
कोरोनावायरस से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। रोजाना नए मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को इस महामारी से दो लोगों की मौत हुई जबकि 320 संक्रमित मिले। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में एक और कोरोना पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 254 हो गई। 134 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 9842 हो गई। मेरठ में नारी निकेतन में 21 महिलाओं में संक्रमण मिला।

यहां का यह हाल

बुलंदशहर में भी एक कोरोना पीडि़त की मौत हुई। यहां मृतक संख्या 63 हो गई। 57 नए केस मिलने से संख्या 3771 हो गई। सहारनपुर में 40 नए केस मिलने से संख्या 7191 हो गई। मुजफ्फरनगर में 32 नए केस मिलने से संख्या 4933 हो गई। शामली में 24 नए केस मिलने से संख्या 2428 हो गई। बागपत में 21 नए केस मिलने से संख्या 1345 हो गई। बिजनौर में 12 नए केस मिलने से संख्या 3174 पहुंच गई।

नारी निकेतन की 21 महिलाओं समेत 134 पाजिटिव

मेरठ में जिले में कोरोना का कुल आंकड़ा रविवार को दस हजार की दहलीज पर पहुंच गया। रविवार को 2891 सैंपलों की जांच में 134 मरीज संक्रमित पाए गए। नारी निकेतन में 21 महिलाओं में संक्रमण मिला। मेडिकल कालेज कैंपस के डाक्टर समेत कई संक्रमित मिल रहे हैं। 80 साल के एक मरीज की मौत हो गई।  सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि 615 सैंपल वेटिंग में हैं।

7572 मरीज ठीक होकर घर पहुंचेे 

158 मरीज रविवार को डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 7572 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। मेरठ में अब तक 2,68,214 मरीजों का सैंपल जांचा गया है। 1073 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। मेडिकल कालेज में 72 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 38 आइसीयू में हैं। रविवार को मेरठ में 2016 एक्टिव मरीज रहे।

chat bot
आपका साथी