मेरठ में आज से घर-घर खोजा जाएगा कोरोना का मरीज, इतनी टीमें करेंगी काम

Meerut Corona News Update हालांकि मेरठ में कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या में कुछ गिरावट आई है। लेकिन प्रशासन फिर भी कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। ऐसे में शहर में हर घर में जाकर कोरोना के मरीजों का पता लगाया जाएगा। उनका इलाज होगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 08:40 AM (IST)
मेरठ में आज से घर-घर खोजा जाएगा कोरोना का मरीज, इतनी टीमें करेंगी काम
Meerut Coronavirus Update मेरठ में पोलियो की तर्ज पर टीमें घर-घर पहुंचेंगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार से 29 जनवरी तक घर-घर पहुंचकर कोविड मरीजों का पता करेंगी। सिर्फ 26 जनवरी को अवकाश रहेगा। डा. अशोक तालियान ने बताया कि हर ब्लाक पर अलग टीम लोगों के बीच जाएगी। 60 से ज्यादा उम्र के ऐसे लोगों की भी सूची बनेगी, जिन्होंने कोविड वैक्सीन नहीं लगवाया है। बुखार, खांसी एवं संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को किट दी जाएगी, जिसमें पैरासिटामाल समेत अन्य दवाएं होंगी। साथ ही उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजकर कोविड की जांच कराई जाएगी। दो साल से कम उम्र के बच्चों की भी जानकारी दर्ज होगी, जिन्हें आवश्यक टीके नहीं लग पाए। शहर में कोरोना के मरीजों को खोजने के लिए 600 लोगों की टीम को लगाया जाएगा।

कोरोना का खौफ, दो स्थानों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

मेरठ : मतगणना के दो अलग स्थानों पर कराने का निर्णय लेने के बाद जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को भी दो अलग स्थानों से रवाना करने का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस बार विक्टोरिया पार्क से पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए तथा आइटीआइ साकेत से दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

बचाव को लेकर गंभीरता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के साथ साथ प्रशासन भी कोरोना संक्रमण से कार्मिकों के बचाव को लेकर गंभीर है। अभी तक विक्टोरिया पार्क से सातों विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाती थीं। जिसके लिए कार्मिकों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस भीड़ को इस बार दो स्थानों पर बांटा जाएगा। पांच विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां विक्टोरिया पार्क से तथा दो विधानसभा के लिए आइटीआइ साकेत से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

विक्टोरिया पार्क से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियां

सिवालखास

मेरठ दक्षिण

मेरठ कैंट

सरधना

मेरठ शहर

आइटीआइ साकेत से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियां

हस्तिनापुर

किठौर

chat bot
आपका साथी