युवती से मिलने पहुंचा प्रेमी छत से कूदा, जानिए पूरा मामला Meerut News

सोमवार की रात को प्रेमी युवती से मिलने के लिए छत पर पहुंच गया बाद में आहट से युवती के परिजनों की आंख खुल गई और वे छत की ओर दौड़े। तभी प्रेमी छत से कूद गया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 11:56 AM (IST)
युवती से मिलने पहुंचा प्रेमी छत से कूदा, जानिए पूरा मामला Meerut News
युवती से मिलने पहुंचा प्रेमी छत से कूदा, जानिए पूरा मामला Meerut News

मेरठ, जेएनएन। गंगानगर में हेड कांस्टेबल की लड़की से मिलने के लिए पड़ोसी प्रेमी युवक देर रात छत पर जा पहुंचा। जहां आहट सुनकर युवती के परिजन जाग गए। आनन-फानन में युवक छत से कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए अपहरण का आरोप लगाया। करीब छह घंटे बाद युवती लौटकर स्वयं घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

परिवार के जागने पर कूदा छत से

एक कॉलोनी में देर रात करीब तीन बजे हेड कांस्टेबल की लड़की से मिलने के लिए उसका पड़ोसी प्रेमी छत पर पहुंचा। इस दौरान हेड कांस्टेबल का परिवार जाग गया। परिजन छत की ओर दौड़े तो युवक छत से नीचे कूद गया। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने युवती को काफी देर तक आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। परिजनों ने थाने पर मामले की जानकारी दी।

छह घंटे बाद युवती वापस लौटी

पुलिस ने युवक के परिवार से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। करीब 6 घंटे बाद युवती स्वयं से ही घर वापस लौट आई और पिता की डांट से क्षुब्ध होकर चले जाने की बात कही। वहीं, घायल युवक घर से फरार हो गया। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लड़के के घायल होने की जानकारी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी