बागपत में सामने आया लव जिहाद का मामला, जानिए कैसे खुली दिल्ली निवासी आरोपित की पोल

बागपत नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे एक किशोरी और एक युवक उनके घर पर पहुंचे। किशोरी उनकी बेटी की सहेली है लेकिन युवक अंजान होने की वजह से जानकारी की तो युवक के नाम व पिता के नाम में संदेह हुआ।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:32 PM (IST)
बागपत में सामने आया लव जिहाद का मामला, जानिए कैसे खुली दिल्ली निवासी आरोपित की पोल
बागपत में सामने आया लव जिहाद का मामला

बागपत, जागरण संवाददाता। नगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। 12वीं की छात्रा को संप्रदाय विशेष के युवक ने धोखाधड़ी से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पोल खुलने पर हंगामा हुआ और आरोपित को पुलिस को सौंप दिया।

यह है मामला

बागपत नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे एक किशोरी और एक युवक उनके घर पर पहुंचे। किशोरी 12वीं की छात्रा है, जो उनकी बेटी की सहेली है, लेकिन युवक अंजान होने की वजह से जानकारी की तो युवक के नाम व पिता के नाम में संदेह हुआ। जानकारी की गई तो पता चला कि युवक दिल्ली का रहने वाला है और संप्रदाय विशेष का है। जिसने अपना नाम बदल रखा है। छात्रा के स्वजन को एक गांव से बुलाया गया। पता चला कि छात्रा के पिता शराब पीने के आदी है। छात्रा व उसकी बहन अपनी मां के साथ दिल्ली के शाहदरा में रहती है और फैक्ट्री में नौकरी करती है। छात्रा की युवक से वहीं मुलाकात हुई थी। छात्रा आनलाइन फार्म भरवाने के लिए बागपत आई थी। आरोप है कि युवक ने धोखा देकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया है। उक्त व्यक्ति ने आरोपित युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि मामला लव जिहाद का नहीं है। छात्रा व उनकी मां की युवक से पहले से जान पहचान है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी