पूर्ण लॉकडाउन के बीच शहर में महिला बैंककर्मी से लूट, पुलिस ने आरोपित को दबोचा Meerut News

पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बाइक सवार बदमाश ने महिला बैंककर्मी से पर्स लूट लिया। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 09:49 AM (IST)
पूर्ण लॉकडाउन के बीच शहर में महिला बैंककर्मी से लूट, पुलिस ने आरोपित को दबोचा Meerut News
पूर्ण लॉकडाउन के बीच शहर में महिला बैंककर्मी से लूट, पुलिस ने आरोपित को दबोचा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बाइक सवार बदमाश ने महिला बैंककर्मी से पर्स लूट लिया। साथी की मदद से उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पांच मिनट में ही पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

सुभाष नगर निवासी खालसा पुत्री एसपी सिंह दिल्ली रोड स्थित (मेवला फ्लाईओवर के नीचे) सिंडीकेट बैंक में काम करती हैं। गुरुवार सुबह वह स्कूटी से बैंक आ रही थीं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की ओर से आते हुए जैसे ही वह बैंक के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनको रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती उनका बैग लूटकर फरार हो गया।

तभी पीछे से युवती का सहकर्मी भी पहुंच गया। पीडि़ता ने उनको जानकारी दी। उन्होंने तुरंत ही कंट्रोल रूम को जानकारी दे दी। सूचना फ्लैश होते ही दिल्ली रोड पर चेकिंग शुरू हो गई। दैनिक जागरण तिराहे पर पुलिस को देखकर बदमाश लौट गया। वहीं, मंडी के पास टीपीनगर थाना पुलिस भी चेकिंग कर रही थी। बाइक के रंग के आधार पर मंडी चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी ने एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा।

उन्होंने गाड़ी से पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ऋषभ पुत्र विकास कुमार गांव भटीपुरा थाना किठौर बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की थी, इसलिए आरोपित को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, सूचना पर सीओ कैंट भी पहुंच गए थे। लॉकडाउन के दौरान भी शहर में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी